हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

परिवहन विभाग ने हासिल किया 99 प्रतिशत लक्ष्य, 1800 करोड़ से अधिक कमाई व राजस्व प्राप्ति में 9.20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी।

हल्द्वानी : उत्तराखंड परिवहन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 1800 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व हासिल कर निर्धारित लक्ष्य का 99 प्रतिशत हासिल किया। विभाग लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले प्रमुख विभागों में शामिल रहा। चुनौतियों के बावजूद विभाग ने पिछले वर्ष की तुलना में 9.20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की। नए वाहनों के पंजीकरण में वृद्धि दर घटकर 7.82 प्रतिशत रह गई, जबकि इलेक्ट्रिक वाहनों को रोड टैक्स में छूट से करीब 13.07 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। जीएसटी दरों में कमी के असर के बावजूद विभाग का प्रदर्शन बेहतर रहा। नेशनल परमिट और ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट से भी केंद्र से 77 करोड़ रुपये का राज्यांश प्राप्त हुआ। उप परिवहन आयुक्त सुनील शर्मा के अनुसार यह उपलब्धि टीम वर्क और बेहतर मैनेजमेंट का परिणाम है। उन्होंने आने वाले समय में डिजिटल पहल के जरिए राजस्व में और वृद्धि की उम्मीद जताई।


इन्सेट-
वित्तीय वर्ष 2023-24 में 1423.16 करोड़
2024- 25 में 1464.94 करोड़
2025-26 में 1599.01 करोड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com