हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

यूओयू के डॉ अनिल कार्की को सीएम धामी ने किया साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित।

हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल कार्की को हिंदी भाषा और साहित्य में योगदान के लिए ‘उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (चन्द्रकुंवर बर्त्वाल पुरस्कार) 2025’ से सम्मानित किया गया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें 50 हजार रुपये, प्रशस्ति-पत्र और सम्मान-चिह्न देकर सम्मानित किया। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने डॉ. कार्की को बधाई दी और कहा कि यह सम्मान उनके साहित्यिक योगदान और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे विवि परिवार के लिए गर्व का विषय बताया। यूओयू के सभी प्राध्यापकों सहित समस्त स्टाफ ने भी डॉ. अनिल कार्की को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाषा मंत्री खजान दास, वन, स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक मायावती डकरियाल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com