हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

तीन राउंड बाद भी आर्यन बेलवाल का दबदबा, 98 वोट से आगे-पहले राउंड से बढ़त बरकरार, मेहुल शाह दूसरे और धीरज बिष्ट तीसरे स्थान पर।

हल्द्वानी समाचार : एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने शुरुआती तीन राउंड में अपनी बढ़त बरकरार रखी है। तीसरे राउंड की गिनती पूरी होने के बाद आर्यन बेलवाल को 338 वोट मिले हैं और वह एनएसयूआई के मेहुल शाह से 98 वोट आगे चल रहे हैं। मेहुल शाह को 240 और एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 167 वोट मिले हैं।इससे पहले पहले राउंड में भी आर्यन बेलवाल सबसे आगे रहे थे। उन्हें 146 वोट मिले थे, जबकि मेहुल शाह को 88 और धीरज बिष्ट को 85 वोट मिले थे। दूसरे राउंड के बाद आर्यन के खाते में 242 वोट पहुंचे, जबकि मेहुल शाह को 164 और धीरज बिष्ट को 126 वोट मिले। इस राउंड में आर्यन की बढ़त 78 वोट की थी। शुरुआती तीन राउंड के आंकड़ों में एबीवीपी के बागी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल लगातार सबसे आगे बने हुए हैं। हालांकि मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।——तीन राउंड का आंकड़ाआर्यन बेलवाल (निर्दलीय): 338 वोटमेहुल शाह (एनएसयूआई): 240 वोटधीरज बिष्ट (एबीवीपी): 167 वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com