हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

उमंग-2026: दीना विद्यालय का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

हल्द्वानी : राजकीय प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र दीना का संयुक्त वार्षिकोत्सव ‘उमंग–2026’ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट, पूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष पूरन चंद्र जोशी, डॉ. बंशीधर पांडे, भैरव दत्त भट्ट, प्रधानाध्यापक भुवन गुणवंत और प्रधानाध्यापिका भावना भंडारी ने किया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। देशभक्ति, लोकनृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर ब्लॉक के वरिष्ठ शिक्षक डिकर सिंह पडियार सहित हेमवती नंदन दुर्ग पाल, ललित बिष्ट, रविंद्र अधिकारी, मदन बर्थवाल, सुमन बिष्ट, अमित जोशी, विजय कपिल, देवेंद्र बिष्ट, कृष्ण नैनवाल, कमला पाठक, ज्योति जोशी, रेखा बिष्ट, नीम जनोटी, कविता दुर्गापाल, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक डिकर सिंह पडियार ने किया। उन्होंने वार्षिकोत्सव को विद्यालय, छात्र व अभिभावकों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का सशक्त माध्यम बताया। साथ ही उन्होंने सरकार को ओर से दी जा रही निशुल्क शिक्षा, ड्रेस, पाठ्यपुस्तक, मध्याह्न भोजन एवं छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com