हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

दिव्यम योग स्थल ने दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान में कराए योगासन।

हल्द्वानी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत नैनीताल रोड स्थित वाटिका बैंक्वेट हॉल में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की दिनचर्या हुई। जिसमें पहले दिन पंजीकरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद वैचारिक अधिष्ठापन, भाजपा के इतिहास और विकास पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत जागरण से हुई। इसके बाद दिव्यम योग स्थल संस्थान की टीम ने मौजूद लोगों को विभिन्न योगासन कराए। इस दौरान काठगोदाम मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही सोशल मीडिया, एआई, बूथ प्रबंधन, मन की बात और एसआईआर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में नीरज बिष्ट ने दिव्यम योग स्थल के संचालक संजय कुंजवाल और सोनिया भट्ट को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा काठगोदाम मंडल उपाध्यक्ष भावना शाह, भाजपा पदाधिकारी भुवन जोशी, दिव्यम योग स्थल से प्रियंका बोरा, पुष्कर रावत, पंकज चंदोला, सूर्या आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com