हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

नशे में धुत कार्यालय सहायक को सिटी मजिस्ट्रेट ने किया सस्पेंड।

हल्द्वानी : अनुशासनहीनता पर प्रशासन सख्त, नशे में धुत कर्मचारी पर कार्रवाईकाठगोदाम स्थित हाईडिल कार्यालय में मंगलवार को प्रशासन की अचानक छापेमारी से हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा नशे की हालत में पाए गए, जिससे पूरे विभाग में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यालय सहायक के शराब के नशे में कार्यालय आने की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने टीम के साथ औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान दीपक बोरा कार्यालय परिसर में ही नशे की हालत में मौजूद मिले। मौके पर ही सिटी मजिस्ट्रेट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारी को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से निलंबन के निर्देश जारी किए। साथ ही, मामले की पुष्टि के लिए दीपक बोरा को मेडिकल परीक्षण के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की इस सख्ती को कर्मचारियों के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है कि कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com