हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

उच्च शिक्षा आपके द्वार’ के संकल्प को किया जाएगा मजबूत- कुलपति

हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की प्राथमिकताएं न सिर्फ शिक्षा को हर घर तक पहुंचाना है, बल्कि नवाचार, कौशल विकास, अनुसंधान और पारदर्शी माध्यम से इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना भी है। यूओयू के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नवनियुक्त कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने विवि की प्राथमिकताएं और कार्ययोजना के बारे में बताते हुए कहा किविवि के प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर दिया जाएगा। जिसमें डिजिटल युग में सोशल मीडिया, वेबसाइट, मोबाइल एप्स और अन्य डिजिटल माध्यमों से विवि की उपस्थिति को मजबूत किया जाएगा।

‘उच्च शिक्षा आपके द्वार’ के संकल्प को 1 अगस्त से जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित अध्ययन केंद्रों को तकनीकी उन्नयन, प्रशिक्षित मानव संसाधन और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के साथ पुनर्संगठित किया जाएगा। ई-लर्निंग प्रणाली को इंटरएक्टिव और उन्नत तकनीक से लैस किया जाएगा। वर्चुअल लैब, ऑडियो-विजुअल शिक्षण सामग्री और स्वयम/मूक आधारित पाठ्यक्रमों का विकास किया जाएगा।नई शिक्षा नीति के अनुरूप रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा। इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, उद्यमिता विकास और उद्योग-अकादमिक भागीदारी पर विशेष जोर दिया जाएगा।इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. खेमराज भट्ट, प्रो. गिरिजा पांडे, निदेशक क्षेत्रीय सेवाएं, प्रो. पीडी पंत निदेशक अकादमिक, परीक्षा नियंत्रक प्रो. सोमेश कुमार, वित्त नियंत्रक मौजूद रहे

प्राधिकरण के भ्रष्ट अफसरों पर हो मुकदमा दर्ज- प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल

हल्द्वानी: प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक रेलवे बाजार स्थित एक होटल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की व्यापारियों और समाज के प्रति स्पष्ट कार्यशैली से प्रभावित होकर कई नए सदस्यों ने प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश सह संयोजक देवेश अग्रवाल और प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली आमजन के विरुद्ध है, जिससे व्यापारी समाज ही नहीं बल्कि आम जनता भी अपने को ठगा महसूस करती है। उन्होंने कहा कि अब प्राधिकरण की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की अपील की। प्रदेश संगठन प्रभारी विरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने के अभियान मे संगठन सरकार को पूरा सहयोग प्रदान करेगा। कहा कि व्यापार मंडल अपने सदस्यों के माध्यम से रिश्वतखोर अधिकारियों की सूची तैयार कर मुख्यमंत्री और विजलेंस विभाग को उपलब्ध कराएगा।जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज ने हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सभी नए सदस्यों को संगठन के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, कुंदन रावत, नीलेश भारद्वाज, ललित जायसवाल, गौरव गुप्ता, शुभांशु पांडे, राहुल तिवारी, कनिष्क कनौजिया, अमित पाठक, विवेक गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

गौलापार-चोरगलिया में भाजपा प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में ऐतिहासिक रैली, उमड़ा जनसैलाब

हल्द्वानी/गौलापार। जिला पंचायत चुनाव को लेकर गौलापार-चोरगलिया आमखेड़ा सीट पर चुनावी माहौल गरमाता जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल के समर्थन में शनिवार को एक भव्य और ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन का प्रदर्शन किया। रैली गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के अनेक गांवों से होते हुए गुजरी। पूरे मार्ग पर भाजपा झंडों की लहर, नारों की गूंज और जयकारों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम ने शक्ति प्रदर्शन के रूप में माहौल को भाजपा के रंग में रंग दिया। इस अवसर पर नैनीताल-उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, और नैनीताल के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से “उगता सूरज” चुनाव चिन्ह पर वोट डालकर अनीता बेलवाल को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। रैली को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल ने अहम भूमिका निभाई और सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा क्षेत्रीय जनता का आभार जताया।कार्यक्रम में नवीन दुमका, दिनेश आर्या, जोगेंद्र रौतेला, पान सिंह मेवाड़ी, प्रकाश गरजोला, संजय खाती, कल्पना बोरा, महिपाल सम्मल, पूरन भगत, उत्तम सिंह सम्मल, नेत्र सिंह बिष्ट समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह रैली अनीता बेलवाल के प्रति जनविश्वास और भाजपा की क्षेत्र में मजबूत पकड़ का प्रतीक बनकर उभरी, जो आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी की बढ़त को दर्शा रही है।

लेखपाल सुभाष कुमार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़ : लक्सर में चकबंदी विभाग में तैनात लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी यह रकम एक व्यक्ति की भूमि की सीमा में संशोधन कराने के एवज में मांग रहा था।जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार वर्तमान में कानूनगो का कार्यभार भी देख रहा था। पीड़ित की भूमि सीमांकन प्रक्रिया लंबित थी, जिसके निस्तारण के लिए आरोपी ने पहले 40 हजार रुपये की मांग की, बाद में 20 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ।

पीड़ित रिश्वत देने को तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। तय योजना के तहत शुक्रवार को जब पीड़ित ने सुभाष कुमार को रिश्वत देने का प्रयास किया, तभी विजिलेंस की ट्रैप टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी के घर और कार्यालय में तलाशी ली गई, जहां से दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई है। सभी जब्त सामग्री की जांच की जा रही है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पंचायत चुनाव: पहले चरण की वोटिंग जारी, 11 बजे तक 19% मतदान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की वोटिंग पूरे जोश के साथ जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह 11 बजे तक पूरे प्रदेश में लगभग 19 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान को लेकर पहाड़ से लेकर मैदान तक मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाते हुए अपनी मां के साथ लाइन में लगकर मतदान किया।

मुख्यमंत्री के इस कदम को लोगों ने सराहा और इसे प्रेरणादायक बताया। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं और अब तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। निर्वाचन आयोग और प्रशासन ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

कलम-दवात पर समर्थन की अपील, लेखा भट्ट ने जनसेवा को बताया संकल्प

हल्द्वानी। पंचायत चुनावों को लेकर चुनावी हलचल तेज हो गई है। निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य लेखा भट्ट ने ज्योलीकोट, बजून और खुर्पाताल के क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से कलम-दवात के चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। अपने प्रचार के दौरान लेखा भट्ट ने कहा मैं पद या सत्ता की लालसा में नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए चुनाव मैदान में उतरी हूं। मेरा जीवन सेवा को समर्पित है और यही मेरा संकल्प भी है। क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता दी है और आगे भी निरंतर जनसेवा करती रहूंगी। जनसंपर्क के दौरान लेखा भट्ट को स्थानीय जनता का समर्थन मिलता दिखा। लोगों ने उनका पुष्पमालाओं और नारों के साथ स्वागत किया और उनके पुनः निर्वाचित होने की उम्मीद जताई। लेखा भट्ट के पति हरीश भट्ट भी क्षेत्र की राजनीति में एक सशक्त और चर्चित नाम हैं। वे भाजपा के पूर्व जिला मंत्री, पूर्व ग्राम प्रधान तथा राज्य आंदोलनकारी और समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। उनके सामाजिक योगदान और जनकल्याणकारी कार्यों का प्रभाव लेखा भट्ट की राजनीतिक यात्रा में भी दिखाई देता है। लेखा भट्ट की ईमानदार छवि, समाज से जुड़ाव और निरंतर सक्रियता उन्हें इस चुनाव में एक मज़बूत दावेदार बनाती है।

पंचायत चुनाव: आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक डाले जाएंगे वोट

नैनीताल: त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण में नैनीताल जिले के चार विकासखंडों—रामगढ़, धारी, बेतालघाट और ओखलकांडा में मतदान 24 जुलाई (गुरुवार) को सुबह 8:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपन्न होगा। इसके लिए जिले की सभी 312 मतदान पार्टियां मतदान सामग्री और मतपेटियों के साथ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँच चुकी हैं।निर्वाचन की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को ओखलकांडा विकासखंड की 33 तथा बेतालघाट की 3 पार्टियों को रवाना किया गया था। इसके बाद बुधवार को शेष 276 मतदान दलों ने चारों विकासखंडों में अपने-अपने गंतव्य की ओर कूच किया।

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने चुनाव से पहले सभी तैयारियों का जायजा लेते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जाए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।चुनाव प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए जिले में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जहां से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए।

कंट्रोल रूम से मतदान के दिन पल-पल की ताजा जानकारी ली जा सकेगी।चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है:ओखलकांडा: 6 जोनल, 13 सेक्टर मजिस्ट्रेटधारी: 2 जोनल, 6 सेक्टर मजिस्ट्रेटबेतालघाट: 3 जोनल, 10 सेक्टर मजिस्ट्रेटरामगढ़: 3 जोनल, 5 सेक्टर मजिस्ट्रेटजनपद नैनीताल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल अपने स्थानों पर पहुँच चुके हैं और जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट है। जिलाधिकारी ने नागरिकों से लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग करने की अपील की है।

रामडी आनसिंह सीट पर बेला तोलिया को भारी समर्थन, युवा मोर्चा ने संभाला मोर्चा

हल्द्वानी। रमणीय आनसिंह जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी बेला तोलिया के पक्ष में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने धुआंधार प्रचार कर जीत का माहौल बना दिया है। विधायक भगत ने 15 में से 13 ग्राम सभाओं में जनसभाएं कर जनता से बेला तोलिया के लिए वोट की अपील की। उनके धुआंधार प्रचार से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है, और सभी ने अपनी पूरी ताकत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में झोंक दी है।

आज बेला तोलिया ने नाथूपुर पाडली और मल्ला फतेहपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के साथ ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें भारी समर्थन देते हुए 28 जुलाई को मतदान के दिन विकास के लिए बेला तोलिया को चुनने का भरोसा दिलाया। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत भी आज अपने युवा साथियों के साथ बेला तोलिया के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे ,उन्होंने कहा रामडी आनसिंह सीट पर भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया सर्वाधिक मार्जिन से जीत दर्ज करेंगी । युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं । इस दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, आभा गोस्वामी, प्रमोद तोलिया, एकेश तिवारी, कार्तिक हर्बोला, रत्नेश शाह, हिमांशु , मनोज जोशी, मदन मोहन जोशी सहित भाजपा के बूथ अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे।

कैलाश मानसरोवर मार्ग तवाघाट के पास बंद, वोट देने जा रहे सैकड़ों लोग फंसे

गौलापार। जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी अनीता बेलवाल ने बुधवार को गौलापार, चोरगलिया व आमखेड़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जनता से ‘उगता सूरज’चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान बेलवाल ने कहा कि यदि उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला, तो वे क्षेत्र को एक मॉडल जिला पंचायत क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं सड़क, बिजली, पानी व स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मूलभूत मुद्दों के समाधान के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने भी धरमगढ़ चोरगलिया स्थित भवानी दत्त धगोला व हरकिशनपुर चोरगलिया में दीपक फूलफतिया के निवास पर नुक्कड़ सभाएं कर अनीता बेलवाल के समर्थन में जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों व डबल इंजन की ताकत से क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट ने सभा में कहा कि आवारा पशुओं की समस्या, जर्जर सड़कों की स्थिति और चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए पार्टी की नीतियां प्रभावशाली साबित होंगी। उन्होंने अनीता बेलवाल को महिला सशक्तिकरण की सशक्त प्रतिनिधि बताते हुए जनता से उन्हें सेवा का अवसर देने की बात कही। सभा को भाजपा नेता डॉ. मुकेश चंद्र बेलवाल और मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताएं। जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रतिनिधियों व स्थानीय नागरिकों की भारी उपस्थिति से क्षेत्र में भाजपा के प्रति मजबूत जनसमर्थन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ज्योलीकोट-खुर्पाताल सीट से भाजपा प्रत्याशी आशा गोस्वामी का जनसंपर्क अभियान तेज, ‘उगता सूरज’ पर मांगा समर्थन

हल्द्वानी। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी आशा गिरी उपाध्याय गोस्वामी ने ज्योलीकोट खुर्पाताल-25 सीट से चुनावी बिगुल फूंकते हुए बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान को और तेज कर दिया। जनसंपर्क अभियान में उन्होंने ग्रामसभा देवीधुरा पापड़ी, नाईसीला, मौना बाना, जलाल गांव के थपलियागांव और गांजा सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद किया। आशा गोस्वामी ने कहा मैं राजनीति को पद नहीं, सेवा का अवसर मानती हूं। मेरा केवल एक ही संकल्प है वो जनसेवा है। यदि आप मुझे ‘उगता सूरज’ चुनाव चिन्ह पर अपना अमूल्य वोट देकर विजयी बनाते हैं, तो मैं हर घर की आवाज़ बनूंगी और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहूंगी। जनसंपर्क के दौरान महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और किसानों ने उनसे सीधा संवाद किया।

कई स्थानों पर उन्होंने स्थानीय समस्याओं सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, रोजगार, पेयजल और शिक्षा से संबंधित सुझाव भी साझा किए। आशा गिरी गोस्वामी ने जनता से वादा किया कि वह इन मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगी।आशा गोस्वामी ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवा के हित में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, और अब जरूरत है कि उन योजनाओं का लाभ हर गांव-हर व्यक्ति तक पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आशा गोस्वामी घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में उन्हें जनसमर्थन मिल रहा है। स्थानीय जनता ने भी भरोसा जताया कि इस बार क्षेत्र को ईमानदार, कर्मठ और जमीन से जुड़ी नेता की जरूरत है, जो वास्तव में जनता के साथ खड़ी हो।

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com