हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

रोडवेज से मंगल पड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण में तेजी लाने की मांग, व्यापार मंडल ने प्रशासन को दिया सहयोग का आश्वासन

हल्द्वानी। रोडवेज से मंगल पड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण कार्य में आ रही सुस्ती को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि संगठन चौड़ीकरण के मुद्दे पर जिला प्रशासन के साथ है और इस कार्य को शीघ्र पूरा करने की दिशा में हरसंभव सहयोग करेगा।संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि चौड़ीकरण कार्य में धीमी रफ्तार के कारण पूरे बाजार का व्यापार प्रभावित हो रहा है और आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कार्य की देरी के चलते रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है, जो जनहित के दृष्टिकोण से गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे में प्रशासन की इस स्वच्छ विकास मुहिम में संगठन ही नहीं, आम जनता भी पूरी तरह साथ है।प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने कहा कि चौड़ीकरण की शुरुआत में प्रशासन द्वारा व्यापारियों को जो राहत दी गई थी, वह सराहनीय रही। लेकिन कुछ लोगों द्वारा गुमराह किए जाने के कारण कार्य में रुकावटें आई हैं, जिसका नुकसान सभी को उठाना पड़ रहा है।बैठक के दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने प्रभावित व्यापारियों से अपील की कि वे कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होने देगा। चौड़ीकरण कार्य पूरी तरह जनहित से जुड़ा हुआ है और इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।व्यापार मंडल ने आश्वस्त किया कि संगठन जनहित में जिला प्रशासन के साथ पूरी तरह खड़ा रहेगा।बैठक में संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, जिला महामंत्री प्रज्ञान भारद्वाज, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, एसडीएम राहुल साह, सहायक नगर आयुक्त भट्ट जी सहित बड़ी संख्या में प्रभावित व्यापारी उपस्थित रहे।

अब चेक क्लीयरेंस में नहीं लगेगा 2 दिन: RBI के नए नियमों से कुछ ही घंटों में खाते में आएंगे पैसे

नई दिल्ली, अक्टूबर 2025: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने देश में चेक क्लियरिंग सिस्टम में क्रांतिकारी बदलाव करते हुए इसे और तेज़, पारदर्शी और ग्राहक हितैषी बना दिया है। नई गाइडलाइन्स के तहत अब चेक के क्लियर होने में दो से तीन दिन का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि यह प्रक्रिया कुछ ही घंटों में पूरी हो जाएगी। नई व्यवस्था 4 अक्टूबर 2025 से देशभर में लागू की जा रही है।

🔄 निरंतर क्लियरिंग: बैच सिस्टम हुआ खत्मअब तक बैंकों द्वारा चेक को तय समय पर बैच में प्रस्तुत किया जाता था, जिससे क्लियरिंग में देरी होती थी। नई व्यवस्था “Continuous Clearing and Settlement on Realisation” के तहत बैंक चेक को स्कैन करते ही तुरंत क्लियरिंग हाउस को भेज सकेंगे। यह प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक लगातार चलती रहेगी।

⏱️ हर घंटे निपटान और तेज़ फंड रिलीज़नई प्रणाली के तहत अब सुबह 11 बजे से हर घंटे बैंकिंग सिस्टम में नेट निपटान (Settlement) होगा। इससे भुगतान प्रक्रिया और तेज़ हो जाएगी। इसके साथ ही, चेक क्लियर होने के बाद बैंक को ग्राहक के खाते में राशि तुरंत या अधिकतम 1 घंटे के भीतर जमा करनी होगी, बशर्ते सभी सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी हों।

📝 “Deemed Approval” और “Expiry Time” से बढ़ेगा भरोसाग्राहकों को सुविधा देने के लिए RBI ने “Deemed Approval” और “Item Expiry Time” जैसी नई अवधारणाएं भी लागू की हैं:• यदि बैंक तय समय तक चेक की पुष्टि नहीं करते हैं, तो चेक को स्वचालित रूप से स्वीकृत मान लिया जाएगा।• प्रत्येक चेक को एक तय Expiry Time दिया जाएगा, जिसके भीतर बैंक को निर्णय लेना होगा। इसके बाद स्वीकृति स्वतः मानी जाएगी।

💼 आम ग्राहकों और व्यापारियों को बड़ा लाभनई प्रणाली से लाखों बैंक ग्राहकों, व्यापारियों और छोटे व्यवसायों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा और उनकी कैश फ्लो स्थिति भी सुधरेगी। RBI ने बैंकों को अपने आईटी सिस्टम और प्रक्रियाओं को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं ताकि नई व्यवस्था को बिना किसी बाधा के लागू किया जा सके।

📊 निष्कर्ष: भारतीय बैंकिंग प्रणाली में यह बदलाव चेक आधारित भुगतान को उतना ही तेज़ और सुविधाजनक बना देगा जितना डिजिटल लेन-देन। RBI की नई गाइडलाइन्स से ग्राहक संतुष्टि में वृद्धि होगी और वित्तीय प्रणाली में पारदर्शिता और गति दोनों बढ़ेंगी

गृह क्षेत्र पहुंचे किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का शुक्रवार को उनके गृह क्षेत्र चोपड़ा ज्योलीकोट पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक वंशीधर भगत भी मौजूद रहे। समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा निवासी महेंद्र सिंह नेगी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचे। भुजियाघाट, दो गांव, आमपड़ाव, ज्योलीकोट और चोपड़ा में स्थानीय कार्यकर्ताओं और जनता ने माल्यार्पण और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष नेगी ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों के हित में प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने और किसानों की समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। विधायक वंशीधर भगत ने अध्यक्ष नेगी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा में कई दशकों से पार्टी की रीति-नीति के प्रचार-प्रसार में जुटे महेन्द्र नेगी के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा किसानों को मजबूत और सशक्त बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर कमल जंतवाल, मनोज पांडे, पंकज सूर्या, गौरव रमोला, राहुल चौहान, मनोज नेगी, पान सिंह जीना, ललित मोहन जीना, प्रताप सिंह जीना स्वामी, प्रधान बीना जीना, शेखर भट्ट, हरगोविंद रावत, मुन्नी जीना सांसद प्रतिनिधि पुष्कर जोशी, कैलाश जोशी, नवल कुमार, पूरन महरा, कंचन उप्रेती, दीपक सनवाल, हरीश सुनाल, बालम जीना, गोपाल जोशी, सौरभ बोरा, शांति फुलार, ऋतु बिष्ट, गंगा पंवार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

नगर निगम को स्वच्छता शपथ रिकॉर्ड के लिए मिला राज्य स्तरीय सम्मान, सीएम धामी ने किया सम्मानित

हल्द्वानी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 25 सितंबर को करीब सवा लाखा लोगों के स्वच्छता शपथ के माध्यम से रिकॉर्ड स्थापित करने पर हल्द्वानी नगर निगम को देहरादून निदेशालय में बुधवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से सम्मानित किया गया। मेयर गजराज बिष्ट और नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने मुख्यमंत्री के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया। मेयर ने बताया कि यह सम्मान हल्द्वानी की एक बड़ी उपलब्धि है, जिसने प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने सभी विभागों, विभिन्न स्कूलों, सभी पार्षदों, सेना बल, स्वयं सहायता समूह, पर्यावरण मित्र, स्वास्थ्य कर्मी, बैणी सेना, मीडिया और नगर निगम की टीम सहित आम जनता का आभार व्यक्त किया है। नगर निगम की ओर से सभी सहयोगियों को धन्यवाद पत्र भी भेजे जा रहे हैं। स्वच्छ और सुंदर हल्द्वानी की दिशा में यह संयुक्त प्रयास भविष्य में भी इसी उत्साह से जारी रहेगा।

त्यौहारों पर मिलावट का जहर : आदेश के इंतजार में विभागीय अधिकारी।

हल्द्वानी। त्यौहारी सीजन शुरू होते ही आम जनता मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित रहती है। दीपावली जैसे बड़े पर्व पर जहां गरीब से लेकर अमीर तक मिठाई, पनीर, खोया, देशी घी और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदते हैं, वहीं खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार, इन खाद्य पदार्थों की सप्लाई ज्यादातर बाहर से होती है और अक्सर इनके मिलावटी व नकली होने की शिकायतें सामने आती रही हैं। लेकिन खाद्य विभाग के अधिकारी आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। खाद्य अधिकारी नंद लाल और जिला खाद्य अधिकारी अजब सिंह रावत का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारियों से निर्देश नहीं आते, तब तक कोई भी कार्यवाही संभव नहीं है। वहीं, खाद्य अधिकारी अभय सिंह की ओर से इसे लेकर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिम्मेदार अधिकारियों के इस तरह के रवैये से साफ झलकता है कि खाद्य सुरक्षा विभाग आम जनता के हितों की अनदेखी कर रहा है। बड़े रेस्टोरेंट, मिठाई की नामी दुकानों और शादी-ब्याह में होने वाली कैटरिंग में पहुंचने वाले इन मिलावटी खाद्य पदार्थों पर विभाग की कोई कार्रवाई नजर नहीं आती। सिर्फ खानापूर्ति के लिए विभाग छोटे दुकानदारों पर छापामारी कर वाहवाही लूटकर मामले को खत्म कर देता है। सवाल यह उठता है कि आखिर बड़े प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? क्या यह विभाग और बड़े कारोबारियों के बीच की साठगांठ का हिस्सा है? प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले की सीमाओं पर मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों की सघन चेकिंग की मांग की है। संगठन के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण व प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिला खाद्य अधिकारी को अवगत कराया गया है कि हल्द्वानी समेत पहाड़ के अधिकांश क्षेत्रों में बाहर से खाद्य आपूर्ति होती है, जिनमें मिलावट की आशंका अधिक रहती है। संगठन का कहना है कि विभागीय अधिकारियों के इस रवैये को लेकर इस संबंध में खाद्य आयुक्त राजेश कुमार को भी अवगत कराया जाएगा।

टैक्स चोरी की धरपकड़ खानापूर्ति, गाजियाबाद से संचालित गुटका तंबाकू किंग पर राज्य कर विभाग कब करेगा कार्रवाई।

हल्द्वानी। राज्य कर विभाग की एसआईबी और सचल दल की ओर से अपने उच्च अधिकारियों को खुश करने या यूं कहें कि अपनी कुर्सी बचाने के लिए टैक्स चोरी की छोटी मछलियों को पकड़ कर केवल खानापूर्ति की जा रही है। जबकि टैक्स चोरी के गोरखधंधे में लिप्त प्रमुख गिरोह के खिलाफ विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने से बचने के लिए अपनी आंखों पर पट्टी बांधे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों कर उपायुक्त हेमलता शुक्ला ने मंगल पड़ाव स्थित एक फर्म पर टेस्ट खरीद में 9 लाख से अधिक का बिना बिल का सिन गुड्स स्टॉक बरामद किया था और संबधित स्वामी से 7 लाख रुपए जुर्माना वसूला था। जिसकी शहर में खूब चर्चा हुई और मीडिया, सोशल मीडिया के माध्यम से खूब वाहवाही लूटी गई। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार असल में जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से टैक्स चोरी में लिप्त कई बड़े ट्रांसपोर्टर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी का फायदा उठाकर गाजियाबाद से धड़ल्ले से टैक्स चोरी का तंबाकू- गुटका चर्चित बेग की ओर से विभागीय मिलीभगत से हल्द्वानी तक आसानी से पहुंच रहा है। मालूम हो कि ऊधमसिंह नगर बॉर्डर से होते हुए ही टैक्स चोरी का सारा सामान हल्द्वानी के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचता है, लेकिन लगता है ऊधम सिंह नगर के नए उपायुक्त विनय ओझा के हाथ भी इस गिरोह तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं। वहीं, बीते साल प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने भी टैक्स चोरी को लेकर शासन स्तर तक खूब हो हल्ला मचाया था, जिसके बाद हुई कार्यवाही से टैक्स चोर गिरोह में कई महीने हड़कंप मच गया था लेकिन इस बार संगठन भी सुस्त नजर आ रहा है।

प्रदेश भर में कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश।

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड शासन ने दशहरा (महानवमी) के अवसर पर कल 1 अक्टूबर (बुधवार) को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। शासन से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पूर्व में महानवमी के लिए निर्बन्धित अवकाश घोषित था, जिसे संशोधित कर अब इसे सार्वजनिक अवकाश कर दिया गया है। इसके साथ ही इस दिन राज्यभर के बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।

त्योहारों पर नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को व्यापार मंडल सख्त – सीमाओं पर चेकिंग की मांग

हल्द्वानी। त्योहारों के मद्देनज़र मिलावटी और नकली खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने खाद्य विभाग से शहर की सीमाओं पर सघन चेकिंग अभियान चलाने की मांग उठाई है। प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण और प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने जिला खाद्य अधिकारी अजब सिंह रावत से कहा कि हल्द्वानी ही नहीं बल्कि पूरे पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति मुख्यतः जिले के बाहर से होती है। ऐसे में नकली और मिलावटी सामान आने से आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापार मंडल ने साफ किया कि संगठन कभी भी मिलावटी सामान बेचने वालों का पक्षधर नहीं रहा है। अतः प्रशासन और खाद्य विभाग को सख्ती बरतते हुए सीमाओं पर ही धरपकड़ सुनिश्चित करनी चाहिए। धरपकड़ की मांग करने वालों में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरन लाल साह, जिलाध्यक्ष कुंदन बिष्ट, महानगर अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, प्रज्ञान भारद्वाज, अश्मित गुजराल, ऋषभ पाठक, पंकज फुलेरा, नितेश थूवाल, कुंदन रावत, ललित जायसवाल, नुसरत सिद्दिकी और संजय वर्मा आदि शामिल रहे।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रानीकोटा राजनीति की भेंट चढ़ा, नया भवन अब तक अधर में।

हल्द्वानी। कोटाबाग स्थित जिले का राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय रानीकोटा राजनीति का शिकार हो गया है। लंबे समय से इसका उच्चीकरण अधर में लटका हुआ है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट करने का लगातार विरोध कर रहे हैं। वर्तमान में यह अस्पताल डोला गांव के एक जर्जर भवन में किराए पर संचालित हो रहा है, जबकि नया भवन सड़क मार्ग से जुड़ा है और इसके शुरू होने से करीब 25 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। लेकिन राजनीति के कारण ग्रामीण न केवल नए भवन में शिफ्टिंग का विरोध कर रहे हैं, बल्कि प्रभारी चिकित्साधिकारी पर मनमानी का आरोप भी लगाने लगे हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. नीतू कार्की ने बताया कि यह विभागीय मामला है, लेकिन राजनीति और भ्रम फैलाने के चलते स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने 2 सितम्बर को एसडीएम नैनीताल को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। डॉ. कार्की ने जान के खतरे की आशंका जताते हुए कहा कि उन्हें ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की ओर से धमकाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र कार्यवाही कर अस्पताल को नए भवन में शिफ्ट कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

पनचक्की चौराहे पर खुलेगा ‘दिव्यम योग स्थल’, फिटनेस लवर्स के लिए खुशखबरी।

हल्द्वानी : शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब योग, ध्यान और फिटनेस से जुड़ा एक नया और आधुनिक योग स्टूडियो खुलने जा रहा है। दमुआढूंगा पनचक्की चौराहे से आगे सरदार की कोठी के पास जल्द ही ‘दिव्यम योग स्थल’ की शुरुआत होने वाली है। यहां पर योगासन के साथ मेडिटेशन और बेसिक एक्सरसाइज की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। खास बात यह है कि सभी क्लासेज एक रजिस्टर्ड योग ट्रेनर की देखरेख में होंगी।👉 उद्घाटन के मौके पर 2 दिन की फ्री डेमो क्लासेज भी उपलब्ध रहेंगी।👉 नियमित क्लासेज की फीस भी किफायती रखी गई है ताकि हर कोई आसानी से जुड़ सके।अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए इन नंबरों पर संपर्क करें –📞 7895218788, 7088080865

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com