हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

जेएनयू से उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण लेकर लौटीं एमबीपीजी की डॉ. दीपा व डॉ. ज्योति

हल्द्वानी  : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन व ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत एमबीपीजी कॉलेज की गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपा सिंह और इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति टम्टा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से एक सप्ताह का शैक्षिक प्रशिक्षण पूरा किया है। उनके वापस लौटने पर कॉलेज में उनका स्वागत हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों से चयनित कुल 40 प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर सोसाइटी, प्रोजेक्ट राइटिंग स्किल, सामाजिक विज्ञान में विज्ञान व प्रौद्योगिकी, फील्ड सर्वे और कक्षा को सामाजिक क्षेत्र के रूप में समझना जैसे विविध और समकालीन विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शैक्षिक प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को भारतीय संग्रहालय, इंडिया गेट, अक्षरधाम जैसे राष्ट्रीय स्मारकों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी सहित डॉ. बीआर पंत, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. संजय खत्री, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. एस. धपोला, डॉ. सुरेश टम्टा, डॉ. नवीन शर्मा और डॉ. हरीश पाठक आदि ने डॉ. दीपा सिंह व डॉ. ज्योति टम्टा को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com