
मुख्यमंत्री धामी ने शुरू की सिटी बस सेवा, बोले: सस्ती-सुरक्षित परिवहन से बदलेगी शहर की परिवहन व्यवस्था।

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!


हल्द्वानी : नगर निगम की ओर से सोमवार को निगम परिसर के बाहर स्वदेशी दीपावली मेले का आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मेयर गजराज बिष्ट ने किया। यह चार दिवसीय मेला वोकल फॉर लोकल की भावना को सशक्त करते हुए स्थानीय स्वदेशी उत्पादों और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है।कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि इस दीपावली हमें विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करनी चाहिए। इससे न केवल स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि आत्मनिर्भर भारत का सपना भी साकार होगा। इस दौरान नगर निगम की ओर से गठित स्वयं सहायता समूहों की ओर से हस्तनिर्मित व स्वदेशी उत्पादों की आकर्षक स्टॉलें लगाई गईं, जिनमें दीये, सजावटी सामान, हर्बल उत्पाद, हस्तशिल्प और अन्य घरेलू सामग्रियां प्रदर्शित की गई हैं।इस मौके पर नगर निगम के नोडल अधिकारी, पार्षद, सिटी मिशन मैनेजर, सामुदायिक संगठनकर्ता और सभी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

हल्द्वानी : एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रों की सरकार बनने जा रही है। जिसमें मतगणना के बाद अध्यक्ष पद के विजेता सहित सभी अन्य पदों पर विजेता चुने जाएंगे। सुबह 9 बजे से अपराह्न 2 बजे तक मतदान चलेगा और अपराह्न 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। जबकि देर रात तक सभी परिणाम जारी किए जाएंगे। कॉलेज में कुल 13973 मतदाता हैं, जिसमें 5901 छात्र और 8072 छात्राएं हैं। इस तरह छात्राओं की संख्या अधिक होने से वे चुनाव में निर्णायक मतदाता साबित होंगी।
कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की ओर से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र अभिषेक गोस्वामी और एनएसयूआई से एमए तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र कमल बोरा के बीच सीधी टक्कर होने की संभावना है। जबकि तीसरे प्रत्याशी के रूप में एमए तृतीय सेमेस्टर मनोविज्ञान के छात्र मोहम्मद अरशद को मिलनाavले वोट भी चुनाव में निर्णायक साबित हो सकते हैं। दोनों प्रमुख प्रत्याशियों ने मतदाताओं को उनके पक्ष में वोट देने के लिए खूब जोरआजमाईश की है। अब देखना होगा आज किसके सिर ताज सजेगा। वहीं, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में एमए योगा तृतीय सेमेस्टर मीनाक्षी पंत और एनएसयूआई एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की भावना थापा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
छात्रसंघ चुनाव को लेकर एमबीपीजी कॉलेज में कुल 16 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

हल्द्वानी : राजकीय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धारी दीप चंद्र जोशी ने शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा पत्र भेजा है। राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत है। लेकिन अभी तक उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है। विरोध प्रदर्शन के साथ ही शिक्षक छात्र हित में सभी शिक्षण कार्य कर रहे हैं।
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नैनीताल गिरीश चंद जोशी ने बताया कि मांगें मनवाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा। जब तक प्रधानाचार्य सीधी भर्ती निरस्त नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन व ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत एमबीपीजी कॉलेज की गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपा सिंह और इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति टम्टा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से एक सप्ताह का शैक्षिक प्रशिक्षण पूरा किया है। उनके वापस लौटने पर कॉलेज में उनका स्वागत हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों से चयनित कुल 40 प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर सोसाइटी, प्रोजेक्ट राइटिंग स्किल, सामाजिक विज्ञान में विज्ञान व प्रौद्योगिकी, फील्ड सर्वे और कक्षा को सामाजिक क्षेत्र के रूप में समझना जैसे विविध और समकालीन विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शैक्षिक प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को भारतीय संग्रहालय, इंडिया गेट, अक्षरधाम जैसे राष्ट्रीय स्मारकों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी सहित डॉ. बीआर पंत, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. संजय खत्री, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. एस. धपोला, डॉ. सुरेश टम्टा, डॉ. नवीन शर्मा और डॉ. हरीश पाठक आदि ने डॉ. दीपा सिंह व डॉ. ज्योति टम्टा को शुभकामनाएं दीं।

हल्द्वानी।संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह ने हल्द्वानी संभाग के अंतर्गत बेलबाबा स्थित स्वचालित परीक्षण संस्थान (एटीएस), रुद्रपुर और टनकपुर केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और आम जनता के साथ किए जा रहे व्यवहार की समीक्षा की गई।
आरटीओ ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों के मुख्य द्वार और प्रशासकीय भवन में निर्धारित फीस व पेनल्टी से संबंधित जानकारी वाली फ्लेक्सी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। इसके अलावा, प्रत्येक एटीएस को निर्देशित किया गया कि वे हर माह के प्रथम सप्ताह तक पिछले माह का फिटनेस विवरण अनिवार्य रूप से संभागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी को उपलब्ध कराएं।
निरीक्षण के दौरान बेलबाबा एटीएस में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) विपिन कुमार सिंह और संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता मौजूद रहे। रुद्रपुर केंद्र का निरीक्षण सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) मोहित कोठारी और संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) संजय कुमार ने किया। वहीं टनकपुर एटीएस का निरीक्षण सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) सुरेंद्र कुमार और संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चारू चंद्र जोशी की ओर से किया गया।
डॉ. गुरदेव सिंह ने सभी केंद्र संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संस्थानों में आने वाले वाहन स्वामियों और चालकों के साथ मृदु और अनुशासित व्यवहार किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त किसी भी प्रकार की धनराशि वसूलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही, किसी भी संस्थान परिसर में अनाधिकृत व्यक्तियों की उपस्थिति को भी सख्ती से वर्जित किया गया है।