
हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से मंगलवार को हीरानगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच में महिला रामलीला का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के प्रथम दिवस पर नारद मोह का सुंदर मंचन किया गया। जिसमें नारद की भूमिका में हनी तिवारी, इंद्र के रुप में किरण धर्मसत्तू , कामदेव का पात्र वरुणिका, उर्वशी – प्रतीक्षा , विष्णु -मानसी, शिव-कुसुम दीगारी, पार्वती- स्नेहा, रावण -गीता दरमवाल, कुंभकरण -दीप्ति चुफाल, विभीषण-लता जोशी, लक्ष्मी-सौम्या, शील निधि-गीता बिष्ट, उनकी पत्नी तारा बिष्ट, ऋषि-मुनि- अलका टंडन और तारा बिष्ट, रावणदूत- सरिता जनौटी, सामंत-जानकी, जय-विजय के पात्र में सरिता रावत और पूजा लटवाल रही। इससे पहले मेयर गजराज बिष्ट ने रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। रामलीला अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। जिसमें हर साल महिलाएं विभिन्न पात्रों का मंचन कर अपना हुनर दिखाते हैं। इस बार भी रामलीला को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है और प्रथम दिवस पर काफी संख्या में लोग रामलीला मंचन देखने पहुंचे।
इस दौरान यशोदा रावत, कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मन्जू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, शांति जीना, कुसुम बोरा, जया बिष्ट, अंजना बोरा, प्रेमा ब्रजवासी, तुलसी रावत, किरन बिष्ट और कमला रौतेला आदि मौजूद रहीं।

हल्द्वानी। पुनर्नवा महिला समिति की ओर से मंगलवार को हीरानगर स्थित पर्वतीय उत्थान मंच में महिला रामलीला का भव्य मंचन किया गया। रामलीला के प्रथम दिवस पर नारद मोह का सुंदर मंचन किया गया। जिसमें नारद की भूमिका में हनी तिवारी, इंद्र के रुप में किरण धर्मसत्तू , कामदेव का पात्र वरुणिका, उर्वशी – प्रतीक्षा , विष्णु -मानसी, शिव-कुसुम दीगारी, पार्वती- स्नेहा, रावण -गीता दरमवाल, कुंभकरण -दीप्ति चुफाल, विभीषण-लता जोशी, लक्ष्मी-सौम्या, शील निधि-गीता बिष्ट, उनकी पत्नी तारा बिष्ट, ऋषि-मुनि- अलका टंडन और तारा बिष्ट, रावणदूत- सरिता जनौटी, सामंत-जानकी, जय-विजय के पात्र में सरिता रावत और पूजा लटवाल रही। इससे पहले मेयर गजराज बिष्ट ने रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। रामलीला अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। जिसमें हर साल महिलाएं विभिन्न पात्रों का मंचन कर अपना हुनर दिखाते हैं। इस बार भी रामलीला को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है और प्रथम दिवस पर काफी संख्या में लोग रामलीला मंचन देखने पहुंचे।
इस दौरान यशोदा रावत, कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मन्जू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, शांति जीना, कुसुम बोरा, जया बिष्ट, अंजना बोरा, प्रेमा ब्रजवासी, तुलसी रावत, किरन बिष्ट और कमला रौतेला आदि मौजूद रहीं।

हल्द्वानी। गर्मियों के मौसम में नलकूप खराब होने से लोग पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं। हीरानगर में भी नलकूप खराब हो गया है। इसके अलावा शहर में अन्य कई जगह नलकूप खराब हैं।
रविवार को हीरानगर में नलकूप खराब हो गया। इस वजह से करीब पांच हजार की आबादी पेयजल के लिए तरस गई।इसके अलावा लालडांठ में अभी भी नलकूप खराब है। यहां नलकूप खराब हुए करीब एक सप्ताह का समय होने वाला है। इसके अलावा बिठौरिया और छड़ायल में भी नलकूप खराब चल रहा है। शहर में करीब चार नलकूप खराब होने से 20 हजार लोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की डिमांड भी बढ़ जाती लेकिन नलकूप खराब होने से पानी की समस्या और भी बढ़ रही है। राहत की बात है कि गौलापार के मदनपुर में खराब चल रहा नलकूप ठीक कर दिया गया है। इससे ग्रामीण इलाकों में लोगों को पानी उपलब्ध पाया। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि नलकूपों को ठीक करवाया जा रहा है। शीघ्र ही पेयजल उपलब्ध होने लगेगा। इधर गौलाबैराज में गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही जलस्तर कम होता जा रहा है। बैराज का जलस्तर अब 130 क्यूसेक के आसपास पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार अगर अप्रैल से मई के दौरान अच्छी बारिश नहीं हुई तो दिक्कतें काफी बढ़ जाएंगी।

देहरादून। राजधानी में कुट्टू के आटे से फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है। कोरोनेशन और दून अस्पताल में बड़ी संख्या में मरीजों को भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन को गहन जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जांच पूरी होने तक कुट्टू के आटे का सेवन न करें। स्वास्थ्य विभाग ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी अस्वस्थता की स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी है।

देहरादून : अंतरराष्ट्रीय कंपनी माइक्रोसॉफ्ट का फर्जी कॉल सेंटर खोल कर देश-विदेश में ठगी की। साथी पकड़े गए तो मास्टर माइंड फरार हो गया और गोवा में रेस्टोरेंट खोल लिया। पिछले 6 साल से फरार इस वांटेड पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया। अब 6 साल बाद एसटीएफ ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट कॉर्पोरेशन के लीगल एडवाइजर भूपिंदर सिंह बिंद्रा ने वर्ष 2019 में थाना पटेलनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। कहा था, प्रवीण कुमार, रंजन कुमार और मयंक उनकी कंपनी के नाम पर एक फर्जी कॉल सेन्टर चला रहे हैं। जो देश-विदेश में बैठे लोगों से अपनी कम्पयूटर एप्लिकेशन इंस्टॉल करा रहे हैं। फिर उनके कम्पयूटर में खराबी पैदा करते, उनके कंप्यूटर का एक्सेस हासिल कर डेटा चोरी करते। पीड़ितों के कंप्यूटर और इंटरनेट को नुकसान पहुंचा कर पैसा वसूलते। पुलिस ने आनन-फानन में रंजन और मयंक को गिरप्तार कर किया, लेकिन कॉल सेन्टर का मुख्य संचालक मास्टर माइंड प्रवीन कुमार फरार हो गया। उस पर 25 हजार रुपए इनाम की घोषित किया गया।
एसटीएफ को उसकी गिरफ्तारी में लगाया गया। पता लगा कि आरोपी गोवा में एक सोल नाम से रेस्टोरेंट और पब चला रहा है। वह नोएडा में रहने वाले अपने साझेदारों से मिलने आता है। एसटीएच ने तीन माह तक नोएडा में डेरा डाला। फिर 27 मार्च को उसके नोएडा आने की सूचना मिली। जिस पर उसे सेक्टर 18 नोएडा उप्र से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रवीन कुमार पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, रामगढ़ झारखण्ड का रहने वाला है और वर्तमान में वह मेरिन हाईट फ्लैट नंबर एस 3 डोनापोला पंजीम गोवा में रहता था।एसटीएफ टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, एसआई नरोत्तम सिंह बिष्ट, एएसआई हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल अनूप भाटी, कैलाश नयाल, विरन्द्र नौटियाल, अर्जुन रावत. कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार, अनिल कुमार और सितांशु कुमार थे।

हल्द्वानी। चेत्र नवरात्रि के पावन मास में शहर में श्री देवी भागवत महापुराण कथा और यज्ञ पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 मार्च से 12 अप्रैल 2025 तक एम बी इंटर कॉलेज के मैदान में होगा। इस आयोजन में कृष्णागिरी पीठाधीश्वर जगतगुरु 1008 बसंत विजयानंद गिरि महाराज द्वारा श्री देवी भागवत महापुराण कथा का वाचन किया जाएगा। यह आयोजन कथा, यज्ञ एवं पूजा का दिव्य सम्मिश्रण होगा, जिसमें प्रतिदिन सुबह 10 बजे विशेष साधना पूजा, दोपहर 3 बजे श्री देवी भागवत महापुराण कथा और सायं 6 बजे सर्व सिद्धिप्रदायक सर्व देवी देवता महायज्ञ होगा। साथ ही प्रतिदिन शाम 5 बजे और रात 9 बजे महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। आयोजकों ने शहर की जनता से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

रामनगर। नगर के सबसे व्यस्ततम मार्ग रानीखेत रोड़ पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने देर सायं अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त करने के साथ कई लोगों का चालान कर जुर्माना भी वसूला।
शुक्रवार को एसडीएम राहुल शाह, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सीओ सुमित पांडे, एआरटीओ संदीप वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल, नगर पालिका ईओ आलोक उनियाल के अलावा कई कर्मचारी लखनपुर चुंगी पहुंचे। कार्रवाई की भनक लगने के बाद कई अतिक्रमणकारी अपना सामान खुद लेकर भागते हुए दिखाई दिए। एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त किया गया है। रानीखेत रोड पर फल एवं सब्जी विक्रेता, ठेले एवं खोखो पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर व्यापार कर रहे थे, जिससे लग रहे जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि पालिका द्वारा निर्धारित बेंडर जोन पर ही अब इनको व्यापार करने की अनुमति दी जाएगी साथ ही प्रशासन द्वारा प्रतिदिन यह अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों की टीम के साथ तीखी नोंक झोक भी हुई। इस दौरान यातायात पुलिस निरीक्षक वेदप्रकाश भट्ट, प्रभारी सफाई निरीक्षक लल्ला मियां मौजूद रहे।

नैनीताल। मल्लीताल निवासी देव जाटव के खिलाफ मल्लीताल पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिला बदर करने के लिए पुलिस जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजेगी।
कोतवाली पुलिस ने मल्लीताल गाड़ी पड़ाव निवासी देव जाटव के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसके खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है। देव जाटव के खिलाफ पूर्व में कई चोरी के मुकदमे और एनडीपीएस के मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में देव ने गौशाला में बंधी एक गाय के साथ कुकृत्य भी किया। जिसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया था। इन दिनों वह जमानत पर जेल से बाहर आया है। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि लोगों की मांग, क्षेत्र की सुरक्षा और उसका आपराधिक इतिहास देखते हुए कोतवाली पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजकर उसको जिला बदर करने की कार्रवाई की जा रही है।

हल्द्वानी। युवक ने एक युवती से शादी तो कर ली, लेकिन उसे अपने घर नहीं ले गया। कभी वह मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह न होने का झांसा देता रहा तो कभी कहता कि वह घरवालों को मना रहा है। बात नहीं बनी तो युवती फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंच गई। काउंसिलिंग हुई और फिर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति मो. अल्तमश, बहेड़ी बरेली का रहने वाला है। पीड़िता का आरोप है कि अल्तमश ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की, लेकिन उसे ससुराल लेकर नहीं गया। वह जब भी अल्तमश से ससुराल ले जाने को कहती तो वह बहाने बनाने लगता। कभी वह कहता कि हमारी मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी नहीं हुई तो कभी कहता कि वह पहले वह अपने घरवालों को समझाएगा और फिर उसे अपने साथ ले जाएगा। उसने कहा गया था कि निकाह के बाद वह उसे अपने साथ किच्छा में रखेगा, लेकिन वह सिर्फ बहाने बनाते रहा। जिसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंचा। मामला महिला समाधान सेल पहुंचा, कई बार काउंसिलिंग हुई, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच एसआई मोनी टम्टा को को सौंपी गई है।

हल्द्वानी।वित्तीय वर्ष 2024-2025 में शासन से विभिन्न विभागों को मिले बजट का पूरा उपयोग हो सके, इसके लिए 31 मार्च को समस्त बैंक, कोषागार और उपकोषागार खुले रहेंगे। जिलाधिकारी के आदेश पर इस दिन रात 12 बजे तक बैंक, कोषागार और उपकोषागार खुले रहेंगे।