
हल्द्वानी : काठगोदाम के ब्यूराखाम में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष प्रताप चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन सिंह बिष्ट, केंद्रीय मंत्री एनडी तिवारी, आंदोलनकारी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन सिजवाली, गोविंद घसियाल, लालकुआं विधानसभा अध्यक्ष दीपक भारती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से आनंद बिष्ट को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आनंद बिष्ट संगठन की रीति-नीति को आगे बढ़ाते हुए व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को और मजबूत करेंगे। उनके मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। बैठक के दौरान कई नए लोगों ने भी यूकेडी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कमल सनवाल, विशाल कश्यप, मोहम्मद जावेद, पंकज सक्सेना, राजेंद्र प्रताप सिंह, चंदन सिंह, हेमा बिष्ट, कमल बिष्ट, भगवती बिष्ट, पुष्पा देवी और आकाश कश्यप सहित अन्य शामिल रहे।










