
हल्द्वानी समाचार : प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने डहरिया क्षेत्र में अवैध निर्माण के दौरान दीवार क्षतिग्रस्त होने की घटना पर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन से निर्माणकर्ता और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता कहा कि अवैध निर्माण के कारण आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन जिला विकास प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। उनका आरोप है कि प्राधिकरण भवनों के नक्शे तो स्वीकृत कर देता है, लेकिन निर्माण कार्य की निगरानी और नियमों के पालन को लेकर गंभीरता नहीं दिखाता। छोटे निर्माण कार्यों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति की जाती है, जबकि बड़े अवैध निर्माणों की अनदेखी की जाती है। प्रशासन से मामले का तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।




Leave a Reply