आबकारी की चुप्पी, माफिया सक्रिय: बाहर से लाई शराब से सरकार को करोड़ों का नुकसान

हल्द्वानी : नैनीताल जिले में में आबकारी विभाग चैन की नींद सोया हुआ है,जिसकी वजह से शराब माफिया उतराखंड की कई ब्रांडेड शराब को उतराखंड के निर्धारित दामों से कम मूल्यों पर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से लाकर बेखौफ होकर मार्केट में बेच रहे हैं।जिससे राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते ही सरकारी ठेकों और बार में भी राज्य से बाहर की शराब की खपत हो रही है। उल्लेखनीय है कि बड़े-बड़े रिजॉर्ट, होटल और वैवाहिक कार्यक्रमों में भी माफियाओं द्वारा मुहय्या करवाई जाती है। लेकिन आबकारी विभाग लाचार बनकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके साथ ही हल्द्वानी के शराब ठेके अपने खुलने और बंद होने के निर्धारित समय से पहले और बाद में चल रहे हैं। जहां एक तरफ जनता को सुबह 9 बजे तक दूध उपलब्ध नहीं हो पाता। वहीं, शहर के लोगों को सुबह सुबह घर में शराब की डिलीवरी हो जाती है। हैरानी की बात है शहर में सप्लाई होने वाली सस्ती शराब हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों से बेधड़क लाई जा रही है। जिस पर आबकारी विभाग अपने आंखें मूंदे हुए है। डीएम साहब के आदेश के बावजूद आबकारी विभाग अपनी मूकदर्शक बना हुआ है। अब देखने वाली बात है कि आबकारी विभाग और जिला आबकारी अधिकारी इस पर कोई सख्त एक्शन लेते हैं या हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं।