हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

भूमियाधार रागिनी बनीं भीमताल ब्लॉक की कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र के विकास को दी पहली प्राथमिकता

नैनीताल। भूमियाधार निवासी रागिनी को भीमताल ब्लॉक की कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध चुना गया है। रागिनी इससे पहले भूमियाधार प्रथम से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीत चुकी हैं। निर्वाचन के बाद रागिनी ने कहा कि इस पद की गरिमा बनाए रखना और क्षेत्र के विकास के अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा विकास कार्यों के लिए तत्पर रहेंगी। कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख बनने पर क्षेत्रवासियों ने रागिनी को बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रागिनी ने सभी मतदाताओं व समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि उनका पहला उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है। रागिनी, जो कि सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक आर्या की धर्मपत्नी हैं, उच्च शिक्षित हैं और लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com