हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

कुमाऊं विवि में छात्रसंघ चुनाव 29 सितंबर को, एक अक्टूबर को होगा विवि छात्र महासंघ का चुनाव -कुलपति के निर्देश पर जारी हुआ कार्यक्रम, परिसर और संबद्ध कॉलेजों में होंगे चुनाव।

हल्द्वानी समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विवि की ओर से जारी सूचना के अनुसार 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद एक अक्टूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का चुनाव संपन्न होगा। विवि के कुलसचिव की ओर से 10 सितंबर को जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा और श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय से संबंधित कुलपतियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के बाद चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।कुलपति के निर्देशानुसार कुमाऊं विवि के परिसरों और संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में निर्धारित तिथियों पर छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। विवि प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को तय कार्यक्रम के अनुसार संपन्न कराने की तैयारी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com