हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

हल्द्वानीः स्कूटी की डिग्गी से निकली आधा किलो चरस, तस्कर दबोचा

हल्द्वानी। पुलिस ने चरस की तस्करी कर रहे एक युवक को स्कूटी सहित गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हल्द्वानी चौकी टीपी नगर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को रोका। उसकी स्कूटी की डिग्गी से 497 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान प्रकाश सिंह नैनवाल पुत्र महेंद्र सिंह नैनवाल निवासी धौलखेड़ा, बरेली रोड हल्द्वानी, उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में NDPS अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी टीम

  • उ.नि. मनोज कुमार, प्रभारी चौकी टीपी नगर
  • हे.का. दिगम्बर सनवाल
  • का. युगल मिश्रा
  • का. प्रदीप सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com