हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

स्थायी राजधानी गैरसैंण, पलायन को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन।

हल्द्वानी : उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को डीएम से उनके हल्द्वानी स्थित कार्यालय में मिला और राज्य आंदोलनकारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। ज्ञापन में बताया कि राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर सरकार रजत जयंती समारोह के माध्यम से उपलब्धियां गिना रही है, लेकिन यह भी जरूरी है कि राज्य की मूल अवधारणा से जुड़े सवालों पर गंभीर मंथन किया जाए। उन्होंने स्थायी राजधानी गैरसैंण, पहाड़ से पलायन, परिसीमन, बदहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार, माफियाओं का बढ़ता प्रभाव, कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने वाली कंडी सड़क, अवैध नशे का कारोबार, रोजगार, मूल निवास और भू-कानून जैसे मुद्दों पर सरकार की विफलता पर सवाल उठाए गए। प्रतिनिधिमंडल में भुवन जोशी, प्रभात ध्यानी, पुष्कर दुर्गापाल, शेर सिंह लटवाल, बृजमोहन सिजवाली, पान सिंह नेगी और रईस अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com