हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

लेखपाल सुभाष कुमार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

देहरादून न्यूज़ : लक्सर में चकबंदी विभाग में तैनात लेखपाल सुभाष कुमार को विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी यह रकम एक व्यक्ति की भूमि की सीमा में संशोधन कराने के एवज में मांग रहा था।जानकारी के अनुसार, सुभाष कुमार वर्तमान में कानूनगो का कार्यभार भी देख रहा था। पीड़ित की भूमि सीमांकन प्रक्रिया लंबित थी, जिसके निस्तारण के लिए आरोपी ने पहले 40 हजार रुपये की मांग की, बाद में 20 हजार रुपये पर सौदा तय हुआ।

पीड़ित रिश्वत देने को तैयार नहीं था, इसलिए उसने विजिलेंस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। तय योजना के तहत शुक्रवार को जब पीड़ित ने सुभाष कुमार को रिश्वत देने का प्रयास किया, तभी विजिलेंस की ट्रैप टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी. मुरुगेशन ने बताया कि आरोपी के घर और कार्यालय में तलाशी ली गई, जहां से दस्तावेज और अन्य सामग्री जब्त की गई है। सभी जब्त सामग्री की जांच की जा रही है। आरोपी को शनिवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com