हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

पति ने रोटी बनाने को कहा, पत्नी ने फांसी लगा ली

हल्द्वानी। रोटी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। पत्नी को यह बात इतनी नागवार गुजरी कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। तहसीलदार ने मामले में पंचनामा भरा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मोटाहल्दू निवासी 35 वर्षीय रिंकी देवी पत्नी महेंद्र का शव शनिवार को फंदे पर लटका मिला था। महिला के पति महेंद्र ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी। शनिवार की रात पत्नी ने रोटी बनाने को मना कर दिया था। इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से हल्की कहासुनी हो गई। जिसके बाद पत्नी गुस्से में कमरे के अंदर चली गई और वह बाहर थे। कुछ देर बात कमरे में गए तो अंदर पत्नी फंदे पर लटकी थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com