हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

छवि मेमोरियल की ऐपण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का जलवा।

हल्द्वानी : छवि मैमोरियल ट्रस्ट की ओर से छोटी मुखानी में लगातार तीसरे वर्ष ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों में बच्चों और महिलाओं ने भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।सब जूनियर वर्ग में मानवी तिवारी को प्रथम, दिव्यांशी भंडारी को द्वितीय और पूर्वी तिवारी को तीसरा स्थान मिला। जूनियर वर्ग में आंचल जोशी प्रथम, रितिका और तनुजा को संयुक्त तौर पर द्वितीय और कल्पना जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनीयर वर्ग में गेरू से ऐपण बनाया गया। ललिता पाठक प्रथम, रेखा पंत द्वितीय और कल्पना जोशी तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग पेंट में सुमन तिवारी प्रथम और उमा भट्ट द्वितीय रहे। ट्रस्ट संस्थापक ने साहित्यकार शिक्षक दिनेश कर्नाटक, समाजसेवी प्रेम बेलवाल और शिक्षाविद प्रवींद्र रौतेला को सम्मानित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि आईडी पांडे, चित्रा पांडे, ट्रस्ट संस्थापक बीसी जोशी, पीयूष पंत, यजुवेंद्र सिंह, नवीन पांडे, खिलानंद, संजय, पूरन सिंह रावत, मोहन चंद्र वर्मा रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com