हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

कार्यालय में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी निलंबित

चंपावत। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में कार्यालय अवधि में नशे की हालत में मिलने पर कनिष्ठ सहायक (स्थापना) दिनेश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है। दिनेश 10 जुलाई को कार्यालय अवधि के दौरान नशे की हालत में पाए गए थे। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उनका जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौरांग जोशी की रिपोर्ट में कनिष्ठ लिपिक के मद्यपान की पुष्टि हुई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत 500 रुपये जुर्माना भी लगाया।

जिला पंचायत राज अधिकारी भूपेंद्र आर्य ने प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली, 2003 के नियम-4(1) के तहत दिनेश को निलंबित करते हुए उन्हें सीडीओ कार्यालय चंपावत से संबद्ध किया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार अनुमन्य जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com