उत्तराखंड में बारिश का कहर : 9 की मौत, अल्मोड़ा के वडूय्या एक घर मलबे में दबा। देहरादून में रपटे में बहीं दो कारें।

हल्द्वानी समाचार : अल्मोड़ा/देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार को भारी बारिश और भूस्खलन ने तबाही मचा दी। दोपहर तक प्रदेश में अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत हो चुकी थी। अल्मोड़ा में मलबा मकान में घुसने से मां समेत तीन की जान चली गई, जबकि देहरादून के प्रेमनगर में तेज बहाव वाले बरसाती रपटे में दो कारें बहने से युवक और युवती की मौत हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा में मलबे में दबे मां और दो बच्चेहवालबाग ब्लॉक के वडूय्या गांव में मंगलवार तड़के भारी बारिश के बीच पहाड़ से आया मलबा मकान में घुस गया। देखते ही देखते मकान भरभराकर ढह गया। हादसे में प्रेमा देवी पत्नी राजेंद्र राम, उनकी बेटी कल्पना आर्य और पुत्र मनीष कुमार की मौत हो गई। हादसे के वक्त परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे। सूचना पर एसडीआरएफ, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शवों को मलबे से बाहर निकाला।प्रेमनगर में रपटे ने निगली दो जिंदगियांदेहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कंडोली-बिधोली पुल के पास देर रात बरसाती रपटे का तेज बहाव दो कारों को बहा ले गया। पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर दो शव बरामद किए और तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।स्कॉर्पियो एन (HR 08 AG 8743) में सवार संभव निवासी हरियाणा (22) को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि उसके साथी अक्षय निवासी जयपुर (21) की मौत हो गई। वहीं क्रेटा (RJ13 CE 5641) में सवार अंश बवेजा (22) और सहज प्रीति कौर (18) को सुरक्षित बचा लिया गया। वाहन में सवार कनन सचदेवा (19), निवासी पीलीबंगा, श्रीगंगानगर का शव नदी से बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मृतका MBBS की छात्रा थी।राजस्थान से देहरादून आई थीं छात्राएंबताया गया कि क्रेटा सवार लोग राजस्थान से देहरादून आए थे। एक युवती का प्रेमनगर स्थित निजी शिक्षण संस्थान में दाखिला हुआ था और उसे छोड़ने के लिए परिवार के लोग आए थे। वहीं स्कॉर्पियो में सवार युवक भी प्रेमनगर के निजी शिक्षण संस्थान के छात्र बताए गए हैं। रात में रपटे के तेज बहाव का अंदाजा नहीं लग पाने से दोनों वाहन हादसे का शिकार हो गए।अन्य हादसों में भी गई जानतेज बारिश के दौरान दीवार गिरने से दो नेपाली मजदूरों की मौत हुई। वहीं हरिद्वार में सिडकुल क्षेत्र निवासी उमंग शर्मा की गंगा में डूबने से मौत हो गई। उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ के पास एक झील से एसडीआरएफ ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया। लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और नदी-नालों के उफान का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और असुरक्षित स्थानों से दूर रहने की अपील की है।