हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

40 सालों से व्यापारियों की आवाज बन रहा प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल- मोंगा।

हल्द्वानी : उत्तराखंड में व्यापारी हितों के लिए संघर्षरत संगठनों के बीच प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने खुद को राज्य का एकमात्र पंजीकृत और सक्रिय व्यापारी संगठन बताया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उनका संगठन पिछले 40 वर्षों से लगातार व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहा है और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की खासियत यह है कि इसके नेतृत्व में आज भी वे वरिष्ठ व्यापारी शामिल हैं, जिन्होंने स्थापना काल से ही व्यापारी हितों के लिए संघर्ष किया है। मोंगा के अनुसार, शुरुआती दौर में संगठन ने धरना-प्रदर्शन और अनशन जैसे आंदोलनों के जरिए व्यापारियों की आवाज बुलंद की, और यह संघर्ष आज भी जारी है। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल पूरी तरह गैर-राजनीतिक संगठन है और राज्यभर की इसकी इकाइयाँ वर्तमान में भी व्यापारी एवं जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। सुभाष मोंगा ने राज्य के व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संगठन हमेशा भ्रष्टाचार और घूसखोरी के खिलाफ खड़ा रहा है और भविष्य में भी बिना किसी समझौते के व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com