हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, रॉकेट लॉन्च और ड्रोन शो ने मोहा मन।

हल्द्वानी समाचार : रामपुर रोड स्थित एसकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार, 10 अक्टूबर को एस्ट्रो पाठशाला लैब का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान रॉकेट लॉन्च और ड्रोन शो आकर्षण का केंद्र रहे। रोमांचक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। लैब का उद्घाटन विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा, उपप्रधानाचार्या भामिनी जोशी और प्रशासक ऋषभ जोशी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। कार्यक्रम में एस्ट्रोवर्स के सीईओ अजय रावत भी मौजूद रहे। एस्ट्रो पाठशाला लैब के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट तकनीक, उपग्रह, ड्रोन, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसी आधुनिक तकनीकों को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि विकसित करना है। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक शामिल हुए। लैब की शुरुआत को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों को जानने, समझने और प्रयोग के माध्यम से सीखने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com