हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर की हड़ताल टली, मांगों पर बनी सहमति। Five-Day Banking, PLI समेत लंबित मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति, UFBU ने हड़ताल स्थगित की।

हल्द्वानी समाचार : बैंक कर्मचारियों की 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल टल गई है। United Forum of Bank Unions (UFBU) ने Five-Day Banking, PLI समेत अन्य लंबित मांगों पर बातचीत आगे बढ़ाने को लेकर बनी सहमति के बाद हड़ताल को defer करने का फैसला लिया है। सबसे प्रमुख मांग Five-Day Banking को लेकर है। प्रस्तावित एमओयू के तहत IBA और UFBU के बीच एक हाई लेवल कमेटी गठित करने पर सहमति बनी है। यह कमेटी सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने के मुद्दे पर समाधान तलाशेगी। हालांकि, फिलहाल Five-Day Banking लागू नहीं हुई है। PLI के तहत Scale IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए लागू व्यवस्था में संशोधन को लेकर भी द्विपक्षीय बातचीत शुरू करने पर सहमति बनी है। इसके साथ ही पेंशन, NPS से OPS, ग्रेच्युटी, मेडिकल इंश्योरेंस, भर्ती, LTC/LFC मोनेटाइजेशन, फिटमेंट विसंगतियों, ग्रिड हॉलिडे और रेगुलेटेड वर्किंग आवर्स समेत अन्य लंबित मुद्दों को भी द्विपक्षीय एजेंडे में शामिल किया गया है। UFBU ने स्पष्ट किया है कि हड़ताल स्थगित करने का फैसला मांगों से पीछे हटना नहीं है। संगठन इन मांगों पर हुए समझौतों और उनके क्रियान्वयन की निगरानी करेगा। आगे की प्रगति के आधार पर संगठनात्मक कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल नहीं होगी। हालांकि Five-Day Banking समेत प्रमुख मांगों का अंतिम क्रियान्वयन अभी बाकी है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com