हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

हल्द्वानी और लालकुआं में तस्करी करने वाला गिरफ्तार

हल्द्वानी। गैंग बनाकर हल्द्वानी से लेकर लालकुआं तक स्मैक की तस्करी करने वाले बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों पर गैंगेस्टर लगा है और पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। दोनों अल्मोड़ा के रहने वाले हैं और अल्मोड़ा में भी उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। काठगोदाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कि 22 जून 2024 को लालकुआं पुलिस ने अल्मोड़ा के मल्ला जोशी खोला निवासी अभिषेक नेगी व गंगोली मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी सोवित नेगी स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया था, जो वर्तमान में जेल से बाहर थे। दोनों की आपराधिक गतिविधियों के बारे में अन्य थानों व जिले से जानकारी प्राप्त की गई तो उनके खिलाफ अल्मोड़ा व अन्य थानों में भी स्मैक तस्करी के केस पाए गए। आरोपी गैंग बनाकर अपराध कर रहे थे। दोनों के खिलाफ इसी वर्ष गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना उच्चाधिकारियों ने काठगोदाम थाने को ट्रांसफर कर दी थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हल्द्वानी से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com