हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

रामलीला मंचन में गूंजा पेपर लीक प्रकरण, रावण ने कहा– “लंका में सब ठीक, उत्तराखंड में पेपर लीक!”

उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी पेपर लीक का मुद्दा अब आम चर्चाओं से निकलकर सांस्कृतिक मंचों तक पहुंच गया है। पिथौरागढ़ की रामलीला में इसका दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब रावण का पात्र निभा रहे कलाकार ने मंचन के दौरान कहा— “लंका में तो सब ठीक है, लेकिन उत्तराखंड में पेपर लीक है।”

यह संवाद सुनते ही दर्शक ठहाकों से गूंज उठे और पूरे पंडाल में हंसी-ठिठोली का माहौल बन गया। लोगों ने इसे वास्तविक घटनाओं से जोड़कर खूब मज़ाकिया अंदाज में चर्चा की।
पेपर लीक प्रकरण को लेकर जहां राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर नाराजगी बनी हुई है, वहीं अब इसका असर सांस्कृतिक आयोजनों में भी साफ दिखने लगा है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com