हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

रामडी आनसिंह सीट पर बेला तोलिया को भारी समर्थन, युवा मोर्चा ने संभाला मोर्चा

हल्द्वानी। रमणीय आनसिंह जिला पंचायत सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी बेला तोलिया के पक्ष में कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने धुआंधार प्रचार कर जीत का माहौल बना दिया है। विधायक भगत ने 15 में से 13 ग्राम सभाओं में जनसभाएं कर जनता से बेला तोलिया के लिए वोट की अपील की। उनके धुआंधार प्रचार से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है, और सभी ने अपनी पूरी ताकत प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में झोंक दी है।

आज बेला तोलिया ने नाथूपुर पाडली और मल्ला फतेहपुर में पूर्व प्रदेश महामंत्री व दर्जा राज्यमंत्री सुरेश भट्ट और भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत के साथ ताबड़तोड़ जनसंपर्क किया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें भारी समर्थन देते हुए 28 जुलाई को मतदान के दिन विकास के लिए बेला तोलिया को चुनने का भरोसा दिलाया। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत भी आज अपने युवा साथियों के साथ बेला तोलिया के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे ,उन्होंने कहा रामडी आनसिंह सीट पर भाजपा प्रत्याशी बेला तोलिया सर्वाधिक मार्जिन से जीत दर्ज करेंगी । युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी पूरी शक्ति से भाजपा प्रत्याशियों का प्रचार कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने का काम कर रहे हैं । इस दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, प्रताप बोरा, आभा गोस्वामी, प्रमोद तोलिया, एकेश तिवारी, कार्तिक हर्बोला, रत्नेश शाह, हिमांशु , मनोज जोशी, मदन मोहन जोशी सहित भाजपा के बूथ अध्यक्ष और शक्तिकेंद्र संयोजक मौजूद रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com