हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

बोल्डरों की चपेट में आई बोलेरो, दो यात्रियों की मौत

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच पहाड़ी से गिरते बोल्डरों की चपेट में एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल 11 यात्री सवार थे, जो उत्तरकाशी से केदारनाथ यात्रा पर आए थे। जब वाहन सोनप्रयाग से गौरीकुंड की ओर बढ़ रहा था, तभी मुनकटिया के पास अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े बोल्डर गिरने लगे। बोल्डर सीधे वाहन पर आ गिरे, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हुई है, जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी यात्री उत्तरकाशी जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com