हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष भट्ट से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने शुक्रवार को देहरादून में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से शिष्टाचार भेंट की। नेगी ने अपनी नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मुलाकात के बाद, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा ने मुझ जैसे सामान्य पृष्ठभूमि के किसान कार्यकर्ता को यह अति महत्वपूर्ण दायित्व सौंपकर यह सिद्ध कर दिया है कि पार्टी अपने हर समर्पित कार्यकर्ता का सम्मान करती है।

नेगी ने अपनी कार्ययोजना स्पष्ट करते हुए कहा कि वह इस नए दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उनका मुख्य फोकस किसान हितैषी नीतियों को अंतिम पंक्ति में खड़े किसान तक समर्पित भाव से पहुंचाने पर रहेगा।

भट्ट ने दी शुभकामनाएं और मार्गदर्शन
इस अवसर पर, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महेंद्र नेगी को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नेगी को किसान मोर्चा को राज्य में और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com