हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

ऑरेंज अलर्ट के चलते जिले में कल सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद।

हल्द्वानी : मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 20 जुलाई को जिले के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कल सोमवार को सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल की ओर से जारी आदेश के अनुसार पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, नदियों-नालों में जलस्तर बढ़ने और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। हालांकि, आवासीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी एवं आवश्यक स्टाफ उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com