हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

मुख्यमंत्री धामी शनिवार को शहर में, क्रीड़ा विश्वविद्यालय के शिलान्यास समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल।दोपहर 12 बजे गौलापार पहुंचेंगे सीएम, व्यापारियों और उद्योग जगत से भी करेंगे। संवाद।

हल्द्वानी समाचार : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार शनिवार को जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह हल्द्वानी में हुए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे गौलापार स्टेडियम स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वह राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय जाएंगे। मुख्यमंत्री क्रीड़ा विश्वविद्यालय में भूमि-पूजन/शिलान्यास कार्यक्रम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री आईटीसी फॉर्च्यून, हल्द्वानी में व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वह आनंद बाग और मुखानी स्थित साउथ एन्क्लेव में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब 4:40 बजे एफटीआई हेलीपैड से देहरादून के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com