हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

ब्लैक फिल्म और हाई डेंसिटी लाइट का खेल पड़ा भारी, 257 वाहनों के चालान, 22 सीज।

हल्द्वानी समाचार : सड़क पर यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। हल्द्वानी संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में टीमों ने 257 वाहनों के चालान किए, जबकि 22 वाहनों को सीज कर दिया। परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों ने हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर और टनकपुर क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों में लगी अनधिकृत ब्लैक फिल्म और प्रतिबंधित हाई डेंसिटी लाइट पर विशेष नजर रही। जांच में 28 वाहनों में ब्लैक फिल्म और 26 वाहनों में हाई डेंसिटी लाइट लगी मिली। टीमों ने मौके पर ही ब्लैक फिल्म हटवाई और अनधिकृत लाइटों को निकलवाया। इसके अलावा बिना फिटनेस, टैक्स और परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के साथ ही बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और बिना बीमा वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आरटीओ प्रशासन डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों और नियमों का उल्लंघन नियमों करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अभियान में एआरटीओ रामनगर पंकज श्रीवास्तव, परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार, गोविंद, जगदीश, मुकुल अग्रवाल, आनंद प्रकाश गुप्ता, आशुतोष डिमरी, एआरटीओ संदीप वर्मा समेत परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com