हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

रोडवेज कर्मचारी परिषद ट्रैफिक शाखा के अध्यक्ष बने कौशल जोशी।

हल्द्वानी समाचार : रोडवेज कर्मचारी परिषद ट्रैफिक शाखा हल्द्वानी का चुनाव सोमवार को उमेश भट्ट, मंत्री विजय अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मोहम्मद इमरान और क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश कांडपाल की मौजूदगी में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर कौशल जोशी, मंत्री पद पर दिनेश भंडारी और कोषाध्यक्ष पद पर चंदन सिंह डंगवाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। नई कार्यकारिणी में अमर पाल सिंह को प्रथम उपाध्यक्ष, राजीव भट्ट को द्वितीय उपाध्यक्ष, रमेश कपिल को प्रथम संयुक्त मंत्री, नवीन पांडे को द्वितीय संयुक्त मंत्री और अनंत अग्रवाल को संगठन मंत्री बनाया गया। नंदी देवी को संप्रेषक की जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्रीय सदस्यों में उमेश चंद जोशी, सुरेंद्र सिंह रावत, तारा देवी और शबाब अली शामिल हैं। कार्यकारी सदस्यों में करण कुमार, पंकज पुरी, प्रियांशु सिंह, अनिल डालाकोटी, आनंदी शुक्ला, मंजू गौतम, विवेक कुमार, अबरार अहमद, ललित भट्ट, रितु कनौजिया, गगन जोशी, हरेंद्र सिंह और नवीन बिष्ट को शामिल किया गया। विशेष अतिथि के रूप में रुद्रपुर डिपो से शाखा अध्यक्ष मोहन सिंह बोरा और गिरीश चंद्र दानी मौजूद रहे। नए पदाधिकारियों ने कर्मचारी हितों और संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com