
हल्द्वानी : जिले में जनगणना प्रक्रिया शुरू होते ही स्कूलों की शैक्षणिक व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है। बड़ी संख्या में शिक्षकों को जनगणना कार्य में लगाए जाने से शिक्षण कार्य सहित अन्य जरूरी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। ब्लॉक के 26 राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के सभी शिक्षकों का नाम भी जनगणना ड्यूटी लिस्ट में शामिल है। जिससे इन स्कूलों में शिक्षण कार्य बाधित होने की संभावना है। ब्लॉक के 46 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और सहायक अध्यापकों को इस कार्य में लगाया गया है। जिससे पीएम पोषण सहित अन्य शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कार्य प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, हल्द्वानी ब्लॉक के राप्रावि छड़ायल में कार्यरत दिव्यांग सहायक अध्यापक प्रकाश शर्मा की भी जनगणना में ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत है। इसके अलावा अगले माह सेवानिवृत्त होने जा रहे कठघरिया के सहायक अध्यापक आन सिंह मेहता को भी इस कार्य में शामिल किया गया है। 55 वर्ष से अधिक आयु के कई शिक्षकों को भी इस ड्यूटी में लगाया गया है। शिक्षकों ने इसे लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के जनगणना अधिकारी को पत्र भेजा है।




Leave a Reply