हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

मस्जिद, मजार, मकान… रेलवे जमीन पर 90 से अधिक कब्जे उजागर

हल्द्वानी। रेलवे भूमि के सर्वे एवं सीमांकन के तहत मंगलवार को रेलवे, राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। सर्वे में रेलवे भूमि पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित हुए, जिनमें अवैध निर्माण, आवासीय भवन, मस्जिद और मजार शामिल हैं। सभी अतिक्रमणकारियों को विधिक प्रावधानों के तहत नोटिस जारी किए गए।स्थानीय जांच में खुलासा हुआ कि अतिक्रमित भूमि की खरीद-फरोख्त स्टाम्प पेपर पर की गई है। टीम को कई अस्थायी शेड और ढांचे भी मिले। मौके पर मुनादी कर लोगों को स्वेच्छा से भूमि खाली करने की अपील की जा रही है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी राहुल शाह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरजेश कुमार, तहसीलदार मनीषा बिष्ट और कुलदीप पांडे, राजस्व एवं वन विभाग की टीम, पुलिस बल, रेलवे पुलिस और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना और रेलवे संपत्ति से जुड़े नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com