
हल्द्वानी : इन दिनों आबकारी विभाग की कारिस्तानी का नजारा शहर में खूब देखने को मिल रहा है। हालात ऐसे हैं कि विभाग की सरपरस्ती की वजह से अवैध शराब का धंधा खूब फल-फूल रहा है। जिसमें हरियाणा, पंजाब और अन्य राज्यों की अवैध शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। साथ ही बड़े-बड़े बारों में आबकारी नियमों के उल्लंघन और ढाबा रेस्टोरेंट में खुलेआम परोसी जा रही शराब पर विभाग अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधे हुए है। हैरानी की बात है कि विभाग के अधिकारी चेकिंग और कार्रवाई के नाम पर जंगली क्षेत्र से सटे इलाकों में कच्ची शराब पकड़कर महज खानापूर्ति करने में मशगूल हैं। इधर, आबकारी विभाग के संयुक्त निदेशक केके कांडपाल का दावा है कि जिले के अधिकारियों को अवैध शराब की बिक्री और अन्य आबकारी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत है कि विभागीय अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों की एक सुनने को तयार नहीं हैं। सख्त करवाई और चेकिंग के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है।




Leave a Reply