हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

राजपुरा वार्ड 12 में हुआ विराट हिंदू सम्मेलन

हल्द्वानी : राजपुरा वार्ड 12 में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शास्त्री राधेश्याम महतोलिया ने स्वास्तिय वाचन और हनुमान चालीसा का पाठ किया। वक्ताओं ने बौद्धिक में धर्म रक्षा राष्ट्र रक्षा परिवार कुटुंबकम सहित कई अन्य विषयों के बारे में बोला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ज्योति अवस्थी, प्रदेश अध्यक्ष, सशक्त एकता व्यापार मंडल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार प्रमुख प्रदीप लोहनी, राम मंदिर से पंडित विवेक शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र बाली आर्य ने किया। इस दौरान अतिथि के रूप में नगर प्रचारक प्रभाकर तत्तारी नगर कारवां हल्द्वानी तनुज गुप्ता, मेयर गजराज सिंह बिष्ट, हितेश शर्मा, राधेश्याम रावत, सोनू शर्मा, नन्हे कश्यप, विक्रम रंधावा, जानकी प्रसाद, नंदकिशोर आर्य, नितेश कश्यप, राहुल रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

हल्द्वानी में खौफनाक डबल मर्डर: गल्ला मंडी में युवक-युवती की पत्थरों से कुचलकर हत्या, शहर में दहशत

हल्द्वानी। शहर के गल्ला मंडी क्षेत्र में देर रात हुए सनसनीखेज डबल मर्डर ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बरसों बाद इस तरह की जघन्य वारदात सामने आने से शहरवासी स्तब्ध हैं। अज्ञात हमलावरों ने युवक और युवती की पत्थरों से सिर व चेहरा कुचलकर हत्या कर दी।स्थानीय पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि गल्ला मंडी स्थित गोदामों के पास दो शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक और युवती के शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। दोनों के पास खून से सने पत्थर बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचले गए थे।अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान 31 वर्षीय शुभम टम्टा निवासी तल्ला खोलटा, लोहर माल रोड, अल्मोड़ा और 19 वर्षीय लक्ष्मी निवासी तल्ली पोखरी, नैनीताल के रूप में की जा रही है। घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। बरसों बाद इस तरह की जघन्य वारदात सामने आने से शहरवासी स्तब्ध हैं। अज्ञात हमलावरों ने युवक और युवती की पत्थरों से सिर व चेहरा कुचलकर हत्या कर दी।स्थानीय पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि गल्ला मंडी स्थित गोदामों के पास दो शव पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक और युवती के शव खून से लथपथ हालत में पड़े थे। दोनों के पास खून से सने पत्थर बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचले गए थे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि हत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

प्रबंधन के दबाव में आकर हड़ताल को न करें कमजोर -AIPNBOA

हल्द्वानी: 12 फरवरी 2026 को केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं AIBEA के आह्वान पर प्रस्तावित अखिल भारतीय हड़ताल बैंकिंग क्षेत्र और श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। AIPNBOA के अधिकारियों से अपील की गई है कि वे हड़ताल का समर्थन करें, शाखा में कैश की चाबी न लें और प्रबंधन के दबाव में आकर हड़ताल को कमजोर न करें। हालांकि AIPNBOA स्वयं हड़ताल पर नहीं है, फिर भी संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया गया है।

जिले में बोर्ड परीक्षा को लेकर 38 संवेदनशील परीक्षा केंद्र चिन्हित।

हल्द्वानी : उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से होने जा रही हैं और 20 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इन दिनों तैयारियां चल रही हैं। जिले में शांतिपूर्वक और सुचारू रूप से परीक्षाएं आयोजित कराने के लिए 38 संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। इनमें हल्द्वानी के खालसा नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज हल्द्वानी, पीएसएमएस इंटर कॉलेज कुंवरपुर गौलापार सहित लालकुआं, रामनगर और जिले के अन्य क्षेत्रों के स्कूल शामिल हैं। जिले में एक भी अति संवेदनशील केंद्र चिन्हित नहीं है। इन केंद्रों में परीक्षाओं के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। विभाग की ओर से प्रशासन को भी सूची उपलब्ध कराई जाएगी। डीईओ पुष्कर लाल टम्टा ने बताया कि संवेदनशील केंद्रों के व्यवस्थापक और कस्टोडियन को अतरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बैठक होगी, जिसमें सभी जरूरी दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

स्काउट-गाइड में उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक गिरीश चंद्र सम्मानित।

हल्द्वानी : स्काउट/गाइड में उत्कृष्ट कार्य के लिए राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, नाई ओखलकांडा के के शिक्षक गिरीश चंद्र जोशी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। काठगोदाम स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार को डीएम ललित मोहन रयाल और मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने उन्हें सम्मानित किया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भारत स्काउट एंड गाइड के आदर्शों के अनुरूप अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व गुणों के विकास के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। गिरीश चंद्र राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हैं।

गोलज्यू महाराज के 23वें स्थापना दिवस पर भव्य जागर, जयकारों से गूंजा उत्थान मंच परिसर।

हल्द्वानी : हीरानगर स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच परिसर में मंगलवार को न्याय के देवता गोल्ज्यू महाराज के मंदिर का 23वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गोल्ज्यू महाराज की भव्य जागर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर देव-आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे पारंपरिक गीतों और आसन पूजा के साथ हुआ। लगभग 50 मिनट तक चले इस गायन के माध्यम से देवी-देवताओं का आह्वान कर उन्हें जागर का निमंत्रण दिया गया। इसके बाद मुख्य जागर शुरू हुई, जिसमें ढोल-नगाड़ों की थाप पर जगरिये ने गोल्ज्यू महाराज की गाथा का भावपूर्ण गायन कर देव अवतरण कराया। जागर में हल्दूचौड़ निवासी आनंद दास मुख्य जगरिये रहे, जबकि डंगरिये के रूप में प्रताप अधिकारी, नवल पांडे और प्रताप जीना शामिल रहे। अनुष्ठान को विधिवत संपन्न कराने के लिए बेरीपड़ाव, भुजियाघाट और फतेहपुर से भी डंगरियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। जैसे ही डंगरियों पर देवता का अवतरण हुआ, पूरा परिसर जय गोल्ज्यू महाराज के उद्घोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने धूनी के पास देव-दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन समिति ने बताया कि उत्थान मंच में मंदिर स्थापना दिवस पर जागर आयोजन की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें हल्द्वानी सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से भी भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ पहुंचते हैं।मंच के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि बुधवार दोपहर 12 बजे से मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।इस मौके पर स्थानीय पार्षद शैलेंद्र दानू, मंच अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल, त्रिलोक बनोली, चंद्रशेखर परगाई, शोभा बिष्ट, रितिक आर्या, संजू कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

खून से सना भाईचारा : मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से कर दी हत्या।

हल्द्वानी : शहर से एक दिल दहला देने वाली और खौफनाक हत्या की वारदात सामने आई है। बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस जघन्य घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 फरवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी संदीप जायसवाल घर पहुंचा। घर आते ही किसी बात को लेकर उसका अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल से विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में बेकाबू संदीप ने पास में रखा स्टील का लोटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा। फिलहाल आरोपी फरार है। घटना के बाद राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पारिवारिक रिश्तों में इस तरह की हिंसा समाज के लिए बेहद चिंताजनक है। यह हत्याकांड न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में बढ़ती असहिष्णुता और संवेदनशीलता के टूटते ताने-बाने को भी उजागर करता है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

बारिश और बर्फबारी के चलते जिले में शनिवार को बंद रहेंगे स्कूल।

,हल्द्वानी समाचार। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश को देखते हुए जिले के स्कूलों में छुट्टी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के मद्देनजर जिले में शनिवार 24 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। डीएम ललित मोहन रयाल ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए यह आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को एक दिवसीय अवकाश पर रहेंगे।

आज शुक्रवार और कल बंद रहेंगे हल्द्वानी के स्कूल।

हल्द्वानी। जिले के अंतर्गत घने कुहासे और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हल्द्वानी के स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद किए गए हैं। भाबर मैदानी क्षेत्रों में तहसील हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूंगी, रामनगर और में संचालित सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में शुक्रवार और शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है।

भाजपा पार्षद व संगठन पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने नितिन को मारी गोली, विधायक भगत के हैं करीबी।

हल्द्वानी। शहर में रविवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब भाजपा के वार्ड 55 के पार्षद और संगठन पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जज फार्म निवासी युवक नितिन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस फायरिंग की वजह तलाश रही है। वहीं, मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अमित बिष्ट उर्फ चिंटू, भाजपा विधायक बंशीधर भगत के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले भी अमित बिष्ट के खिलाफ मारपीट के एक मामले को लेकर 6 सितंबर को विधायक बंशीधर भगत ने कोतवाली में धरना दिया था।

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com