हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

बारिश से जिले में एक राज्य व तीन ग्रामीण मार्ग बंद

नैनीताल। लगातार हो रही बारिश से जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया है। बारिश के चलते एक राज्य मार्ग और तीन ग्रामीण मार्गों पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। रामनगर-भंडारपानी राज्य मार्ग के साथ ही अंबेडकर–रिखोली, भल्यूटी–भद्यूनी और खैरना–बेतालघाट ग्रामीण मार्ग बंद हो गए हैं। मार्ग बंद होने से क्षेत्रवासियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।शुक्रवार की सुबह से नैनीताल में आसमान बादलों से घिरा रहा और नगर में कोहरे का असर देखने को मिला। दिन के समय हल्की बूंदाबांदी होती रही, लेकिन शाम छह बजे से नगर में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम प्रतिकूल बने रहने की संभावना है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com