हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

नैनीताल जनपद में भारी बारिश की चेतावनी, 5 अगस्त को स्कूल-कॉलेज बंद

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 5 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर जिला प्रशासन ने “अलर्ट” जारी कर दिया है।इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित आपदा जोखिमों—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव—को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए जनपद में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 अगस्त (मंगलवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।जिलाधिकारी ने सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने और किसी भी आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।आपदा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना देने हेतु आमजन को जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की गई है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी-नालों के पास जाने से बचें, अनावश्यक यात्रा न करें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

नैनागांव के पास गिरा मलबा, नैनीताल मार्ग बंद

हल्द्वानी समाचार। भारी बारिश के चलते नैनीताल मार्ग पर नैनागांव के पास पहाड़ी से भारी मलबा गया, जिससे नैनीताल मार्ग सड़क पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग बाधित होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात पूरी तरह ठप है। मलबा गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, लेकिन बारिश रुक-रुक कर जारी रहने से राहत कार्यों में बाधा आ रही है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, पर्यटक और स्कूली वाहन आवाजाही करते हैं।

कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दो की मौत, छह घायल

कोटद्वार। मॉनसून सीजन में पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा एक बार फिर जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार को कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब सिद्धबली मंदिर से लगभग 2 किलोमीटर आगे एक टैक्सी पर अचानक पहाड़ी से विशाल बोल्डर गिर पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोल्डर गिरने से टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को तत्काल बेस अस्पताल कोटद्वार पहुंचाया गया।

सीओ कोटद्वार निहारिका सेमवाल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी कि अगले 48 घंटों तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। ऐसे में प्रशासन ने आम नागरिकों से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा से बचने की अपील की है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गैर-आवश्यक वाहनों की आवाजाही पर रोक
हादसे के बाद कोटद्वार-दुगड्डा मार्ग पर पुलिस बल और एसडीआरएफ यूनिट को तैनात कर दिया गया है। बुद्धा पार्क और सिद्धबली बैरियर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फ़िलहाल केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों—जैसे राशन, दूध, पेट्रोल, एंबुलेंस व क्रेनको ही इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जा रही है। प्रशासन की ओर से लोगों को हिदायत दी गई है कि जब तक मौसम पूरी तरह सामान्य न हो, तब तक पहाड़ी मार्गों की यात्रा से परहेज करें। साथ ही स्थानीय निवासियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

4 लाख में पास कराने का वादा, कम्प्यूटर लाइब्रेरी में चल रहा था नकल का खेल

हल्द्वानी समाचार। नैनीताल पुलिस ने युवाओं के भविष्य से खिलवाड करने वाले नकल गिरोह का खुलासा किया है, इस ऑपरेशन में गिरोह सरगना सहित 09 लोग गिरफ्तार हुए हैँ, हल्द्वानी शहर में नकल करवाने वाले 01 गैंग के सक्रिय होने का इनपुट मिलने पर हल्द्वानी शहर के टीपीनगर क्षेत्र में स्थित होटल मे 09 अभियुक्तों को नकल के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। सभी अभियुक्त उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं, पूछताछ पर पता चला की सभी अभियुक्त एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं, सभी पर थोड़े-थोड़े कर्जे है तो अभियुक्तों ने प्लान बनाया कि हम लोग मिलकर कम्यूटर लाईब्रेरी किसी से लीज पर ले लेते हैं और मौका देखकर उसमें आयोजित होने वाली भिन्न-भिन्न ऑनलाईन परीक्षा के दौरान प्रतियोगी बच्चों से 04-04 लाख रुपये में भर्ती कराने का लालच देकर अपनी लाईब्रेरी में एक कम्प्यूटर या लैपटॉप अपनी टीम के आईटी वाले लड़के से परीक्षा के दौरान कनेक्ट करवाकर कुछ पेपर सॉल्व करने वाले लड़के बैठाकर एनीडेस्क वा एमी एडमिन रिमोट डेस्कटॉप एप के माध्यम से नकल करवाकर परीक्षार्थी को पास करा देंगे और पैसे आपस में बांट लेंगे। इसी योजना के अनुसार अभियुक्त परविन्दर और सुनील ने दिसम्बर 2024 में हल्द्वानी मानपुर पश्चिम में स्थित ज्ञानकोश डिजिटल लाईब्रेरी दीपक कन्नौजिया निवासी देहरादून से लीज पर ली थी, जिसका एग्रीमेन्ट उन्होंने देहरादून से कराया था। आरोपियों द्वारा 06 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाली एसएससी की परीक्षा में अभ्यर्थियो को नकल कराकर पैसा कमाने की योजना बनायी जा रही थी।

नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 4 अगस्त को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी स्थितियों की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपदा की स्थिति में कार्यालयों में उपस्थित रहकर समन्वय बनाए रखें।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा संबंधी घटना की सूचना तुरंत आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 4 अगस्त को नैनीताल जनपद समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। संभावित आपदा जोखिमों के मद्देनज़र जिलाधिकारी वंदना ने जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 4 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित कर दिया है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि भारी वर्षा के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी स्थितियों की आशंका को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने सभी संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपदा की स्थिति में कार्यालयों में उपस्थित रहकर समन्वय बनाए रखें।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा संबंधी घटना की सूचना तुरंत आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179 अथवा टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।

तेज बारिश में फिसली ज़िंदगी: एक युवक बचा, दूसरे की तलाश जारी

हल्द्वानी। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के चलते गौला नदी उफान पर है। शनिवार को भुजियाघाट क्षेत्र में स्कूटी सवार दो युवक तेज बहाव में बह गए। घटना के तुरंत बाद हरकत में आई पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने एक युवक को सकुशल रेस्क्यू कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। दोनों युवक स्कूटी से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। तभी सड़क पर आए नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम दूसरे युवक की तलाश में लगातार अभियान चला रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। भारी बारिश के कारण गौला नदी में जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे नाले और सड़कों में भी पानी भर गया है। यातायात पर भी इसका असर पड़ा है, कई मार्गों पर आवागमन बाधित है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे भारी बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें।

तेज बारिश से भीमताल-सलड़ी मार्ग बाधित, मलबे में फंसे वाहन, प्रशासन ने शुरू किया राहत कार्य

हल्द्वानी। भीमताल क्षेत्र में देर रात से हो रही लगातार भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी मार्गों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। शनिवार को दिन के समय हुई तेज बारिश के चलते भीमताल-सलड़ी मार्ग पर भारी मलबा आ गया, जिससे मार्ग कुछ समय के लिए पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। बारिश के बाद मार्ग पर मलबा आने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कुछ बाइक सवारों ने जोखिम उठाकर मलबे से गुजरने की कोशिश की, जिससे हादसे की आशंका बनी रही। हालांकि किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत जेसीबी मशीन भेजने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन का कहना है कि मार्ग को जल्द से जल्द साफ कर आमजन के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। लेकिन लगातार हो रही बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है। इधर मौसम विभाग ने पहले ही राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से पहाड़ी मार्गों पर सफर न करने की अपील की है। साथ ही नागरिकों को मौसम को देखते हुए ही यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है। अभी भी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जिससे हालात पर पूरी नजर रखने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

10 हजार क्यूसेक का सैलाब, गौला ने दिखाया कहर

हल्द्वानी: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भीषण बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है। काठगोदाम स्थित गौला बैराज का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसका डिस्चार्ज 10 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया है। इसके चलते गौला नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है।एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बैराज का डिस्चार्ज नियंत्रण में है लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में राजस्व विभाग के पटवारी, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन टीमें निगरानी बनाए हुए हैं।शेर नाले और सूर्या नाले पर भी विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि भारी बारिश से इन नालों में भी जलप्रवाह तेज हो गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे जाने से परहेज करने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तेजी से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्कता और तैयारी पूरी है।

भारी बारिश का कहर, नैनीताल मार्ग बंद, दो युवक स्कूटी समेत बहे

हल्द्वानी। रविवार सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचाई है। पहाड़ से आए पानी के तेज सैलाब में दो स्कूटी बह गईं और बताया जा रहा है कि दो युवक भी इस बहाव में लापता हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जब स्कूटी को पानी में बहते देखा तो तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन तेज बहाव के कारण युवकों का कोई पता नहीं लग सका। पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश में जुटी हुई हैं। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के चलते भुजियाघाट के पास पहाड़ से भारी मात्रा में पानी और मलबा सड़क पर आ गया। देखते ही देखते सड़क नदी में तब्दील हो गई, जिसमें दो स्कूटी बह गईं। बताया जा रहा है दो युवक भी लापता हो गए। भुजियाघाट मार्ग अवरुद्ध हो जाने से हल्द्वानी से नैनीताल की ओर जाने वाला यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क के दोनों ओर पर्यटकों और स्थानीय लोगों की गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। कई वाहन बीच रास्ते में फंसे हुए हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही बचाव कार्यों के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं और तेजी से सर्च ऑपरेशन जारी है।

गुलाब घाटी में मलबा गिरने से यातायात प्रभावित, मार्ग वन-वे किया गया

नैनीताल। गुलाब घाटी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण सड़क पर भारी मात्रा में मलवा आ गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने मार्ग को वन-वे कर दिया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर तैनात हैं और मलवा हटाने का कार्य जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सड़क मार्ग को पूर्ण रूप से बहाल कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि वह सावधानी बरतें और प्रशासन का सहयोग करें।

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com