हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

बद्रीपुरा क्षेत्र में सड़क पर अतिक्रमण हटाने की मांग-जिलाधिकारी को भेजा ज्ञापन।

हल्द्वानी समाचार : बद्रीपुरा वार्ड संख्या 11 के निवासियों ने डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर हो रहे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया है कि स्टेडियम रोड से बद्रीपुरा तल्ला गोरखपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण होने से सड़क संकरी हो गई है। इसके कारण वाहन चालकों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के अनुसार कई लोग सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और स्थानीय निवासियों के साथ-साथ एंबुलेंस, कूड़ा संग्रहण वाहन, गैस वितरण वाहन और अन्य आवश्यक सेवाओं के संचालन में भी कठिनाई आती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है। लोगों ने कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि समस्या का समाधान करवाया जाए। इस दौरान पुष्पेश सम्मल, अरविंद सिंह महरा, राजेंद्र सिंह रावत, हरीश चंद्र तिवारी, शोभा गुप्ता, दीवान सिंह चिलवाल आदि रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com