हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग से हेल्पलाइन काउंटर की मांग की।

हल्द्वानी : राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में राज्य कर विभाग हल्द्वानी द्वारा आयोजित बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने GST से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव व मांगे रखीं। संगठन के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बैठक में राज्य कर विभाग के कार्यालय में स्थायी हेल्पलाइन काउंटर स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग की। वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड सभी व्यापारियों को GST की स्पष्ट व अद्यतन जानकारी तभी मिल सकेगी, जब विभाग स्वयं अपने कार्यालय में परमानेंट हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन वस्तुओं पर GST दरों में कमी आई है, उनके पुराने स्टॉक पर बिक्री करते समय कर के अंतर की समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) से यह अनुरोध किया कि नए व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन में अनावश्यक देरी न हो रजिस्ट्रेशन स्पष्टीकरण समय पर न होने पर रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड करने की प्रक्रिया तत्कालीन रूप से समाप्त हो विभागीय कार्यों में व्यापारियों के साथ भेदभाव न हो व्यापार मंडल ने विभाग से यह भी निवेदन किया कि पूर्व की भांति व्यापारियों के साथ समय-समय पर विभागीय बैठकें की जाएं, जिससे समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जा सके। ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वान, रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, तथा विभाग की ओर से ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट, ज्वाइंट कमिश्नर श्याम तिरवा, डिप्टी कमिश्नर ज्ञान चंद्र, असिस्टेंट कमिश्नर के के जोशी, और सूची तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com