एलबीएस हल्दूचौड़ दीक्षारंभ कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को दी जानकारी।

हल्द्वानी समाचार : लालबहादुर शास्त्री राजकीय पीजी कॉलेज हल्दूचौड़ में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम हुआ। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, विशिष्ट अतिथि शिक्षक-अभिभावक संघ के उपाध्यक्ष संजय दुम्का और ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट ने प्राचार्य प्रो. सीमा श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। संचालन डॉ. कमला पंत ने किया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह लोटनी ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर खुशी जताई। उन्होंने कॉलेज के विकास में सहयोग का आश्वासन देते हुए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। प्राचार्य डॉ. सीमा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने के साथ पाठ्येतर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उपलब्ध छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर डॉ. अनिता सिंह, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. आरके सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. तारा भट्ट, डॉ. टीसी पांडे, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. हेम चन्द्र पांडेय, डॉ. तारा भट्ट, डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. भूपेन्द्र औलख, डॉ. भावना मेहरा, डॉ. प्रदीप मंडल, डॉ. हेम लता गोस्वामी आदि मौजूद रहे।