हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

पहाड़गंज में अवैध मदरसे पर प्रशासन ने जड़ा ताला

शैक्षिक संस्थानों की आड़ में संचालित अवैध मदरसों पर कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण और नगर निगम की टीम ने पहाड़गंज में संचालित मदरसे पर ताला जड़ दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मदरसा संचालकों में हड़कंप मच गया।
सोमवार को जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय, नगर निगम की उप नगर आयुक्त शिप्रा जोशी पुलिस बल के साथ पहाड़गंज पहुंचे। यहां मस्जिद के बगल में एक मकान के अंदर बिना दस्तावेजों के मदरसा चल रहा है। जब संयुक्त टीम ने मदरसा संचालक से दस्तावेज मांगे तो कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाए। जिसके बाद प्रशासन की टीम ने मकाननुमा अवैध संचालित मदरसे को सील कर ताला जड़ दिया।
वहीं टीम ने हिदायत दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय ने बताया कि पहाड़गंज में नियमों के विरुद्ध अवैध मदरसा संचालित होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जब शिकायत की जांच कराई तो मामला सही पाया गया था। संचालक को नोटिस भेजने के बाद भी गरीब नवाज मदरसा को बंद नहीं किया और प्रशासन ने सील कर दिया है। इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com