हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

संगठन महामंत्री अजय कुमार से मिले नवनियुक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी

हल्द्वानी/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर अपने ‘कार्यकर्ता-प्रथम’ सिद्धांत को सिद्ध करते हुए साधारण पृष्ठभूमि के किसान कार्यकर्ता महेंद्र सिंह नेगी को भाजपा किसान मोर्चा उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण दायित्व को संभालने के बाद नेगी ने गुरुवार को देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में संगठन के मार्गदर्शक संगठन महामंत्री अजय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद महेंद्र सिंह नेगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक सामान्य किसान परिवार के कार्यकर्ता को इतना बड़ा दायित्व सौंपना भाजपा के अंत्योदय और कार्यकर्ता-प्रथम सिद्धांत को प्रमाणित करता है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष और विशेष रूप से संगठन महामंत्री अजय कुमार का धन्यवाद किया।


नेगी ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए पार्टी को विश्वास दिलाया कि वह उत्तराखंड में किसानों की आवाज को प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर किसान तक पहुंचाने के लिए वह किसान मोर्चा को एक मजबूत स्तंभ बनाएंगे। महेंद्र सिंह नेगी की नियुक्ति को उत्तराखंड में भाजपा के संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। उनकी नियुक्ति से राज्य के किसानों के बीच सीधा और प्रभावी संवाद स्थापित होने की उम्मीद है।

पेपर लीक: परियोजना निदेशक निलंबित, हरिद्वार में लापरवाही पर गिरी पहली गाज

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में अब कार्रवाई शुरू हो गई है। परीक्षा आयोजन के दौरान पर्यवेक्षण में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला ग्राम्या विकास अभिकरण (DRDA) हरिद्वार के परियोजना निदेशक के एन तिवारी को निलंबित कर दिया गया है। यह इस चर्चित पेपर लीक मामले में उच्च स्तर पर हुई पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।


सेक्टर मैजिस्ट्रेट के रूप में हुई थी नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, के एन तिवारी को हरिद्वार में आयोजित परीक्षा के लिए सेक्टर मैजिस्ट्रेट के रूप में नियुक्त किया गया था। इस पद पर रहते हुए उन पर परीक्षा केंद्रों पर सुचारू और निष्पक्ष आयोजन सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी थी।

सचिव दिलीप जावलकर द्वारा जारी किए गए आदेशों में कहा गया है कि परीक्षा आयोजन के दौरान अपने पर्यवेक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण के एन तिवारी पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है।


अगले आदेश तक पौड़ी से संबद्ध

निलंबन के साथ ही, के एन तिवारी को अग्रिम आदेशों तक आयुक्त ग्राम्य विकास कार्यालय, पौड़ी से संबद्ध कर दिया गया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि उत्तराखंड सरकार और प्रशासन UKSSSC पेपर लीक मामले में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने राज्य कर विभाग से हेल्पलाइन काउंटर की मांग की।

हल्द्वानी : राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में राज्य कर विभाग हल्द्वानी द्वारा आयोजित बैठक में प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने GST से संबंधित समस्याओं को लेकर व्यापारियों की ओर से कई महत्वपूर्ण सुझाव व मांगे रखीं। संगठन के प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने बैठक में राज्य कर विभाग के कार्यालय में स्थायी हेल्पलाइन काउंटर स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग की। वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि राज्य कर विभाग में रजिस्टर्ड सभी व्यापारियों को GST की स्पष्ट व अद्यतन जानकारी तभी मिल सकेगी, जब विभाग स्वयं अपने कार्यालय में परमानेंट हेल्पलाइन सुविधा उपलब्ध कराएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जिन वस्तुओं पर GST दरों में कमी आई है, उनके पुराने स्टॉक पर बिक्री करते समय कर के अंतर की समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाए।
इसके अतिरिक्त उन्होंने ज्वाइंट कमिश्नर (कार्यपालक) से यह अनुरोध किया कि नए व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन में अनावश्यक देरी न हो रजिस्ट्रेशन स्पष्टीकरण समय पर न होने पर रजिस्ट्रेशन को सस्पेंड करने की प्रक्रिया तत्कालीन रूप से समाप्त हो विभागीय कार्यों में व्यापारियों के साथ भेदभाव न हो व्यापार मंडल ने विभाग से यह भी निवेदन किया कि पूर्व की भांति व्यापारियों के साथ समय-समय पर विभागीय बैठकें की जाएं, जिससे समस्याओं का समाधान तत्परता से किया जा सके। ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि व्यापारियों की सभी मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वान, रणनीति सलाहकार दीपक माहेश्वरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष कुंदन बिष्ट, तथा विभाग की ओर से ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्ट, ज्वाइंट कमिश्नर श्याम तिरवा, डिप्टी कमिश्नर ज्ञान चंद्र, असिस्टेंट कमिश्नर के के जोशी, और सूची तिवारी उपस्थित थे।

कुमाऊं का सबसे बड़ा कॉलेज बना रणभूमि, छात्रसंघ नामांकन के दौरान नैनीताल रोड पर झड़प

हल्द्वानी : कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक प्रत्याशियों ने कॉलेज के नामांकन कक्ष में अपने नामांकन पत्र जमा किए। कॉलेज परिसर के अंदर जहां शांतिपूर्वक तरीके से नामांकन पत्र जमा हुए, वहीं परिसर के बाहर नैनीताल रोड में माहौल तनावपूर्ण रहा। नैनीताल रोड पर विभिन्न पदों के प्रत्याशियों ने रैली निकाली, जिसमें उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान दो गुटों जिसमें टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष भरत भूषण व कुछ अन्य युवकों के बीच कहासुनी हो गई जो देखते ही देखते झड़प में बदल गई। धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति को देख कोतवाल राजेश यादव ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। बाहरी अराजक तत्वों को मौके से खदेड़ा गया और भीड़ को तितर-बितर किया गया। इसके अलावा कॉलेज के एक अन्य छात्र की भी पुलिस से नोकझोंक हुई, जिस पर लाठी फटकार कर पुलिस ने उसे वहां से हटाया। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने भारी समर्थकों के साथ रैली निकाली और अलग-अलग तरीकों से प्रचार किया। सभी ने विभिन्न तरीकों से रैली निकालकर उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान पूरा कॉलेज इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया।

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए खरीदी जाएगी नई इनोवा कर

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल को अब पुरानी कार की जगह नई इनोवा कार मिलेगी। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष के लिए नई इनोवा कार खरीदने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई जिला पंचायत सदस्यों ने सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि जब अध्यक्ष के लिए नई कार खरीदी जा रही है, तो सदस्यों को कितना मानदेय मिलेगा और गांवों में घूमने का खर्चा किस प्रकार दिया जाएगा? जिला पंचायत प्रशासन ने कहा कि इस विषय पर अलग से विचार किया जाएगा। वहीं, अध्यक्ष की नई कार खरीदने के प्रस्ताव को बैठक में आगे बढ़ा दिया गया।

नैनीताल जिले में पुलिस महकमे में तबादले, हल्द्वानी को मिला नया कोतवाल

नैनीताल। जिले में बड़े स्तर पर तबादलों से पहले पुलिस विभाग ने कई थानों और चौकियों में छोटे स्तर पर फेरबदल किए हैं। इस कड़ी में हल्द्वानी को नया कोतवाल मिल गया है। राजेश यादव की जगह अब अमरचंद शर्मा हल्द्वानी कोतवाल की जिम्मेदारी संभालेंगे।निरीक्षक स्तर के तबादलेहरपाल सिंह – SOG/ANTF/साइबर सेल प्रभारी से प्रभारी निरीक्षक थाना चोरगलियाविजय मेहता – प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी से प्रभारी ANTFअरुण कुमार सैनी – प्रभारी निरीक्षक रामनगर से प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगीराजेश कुमार यादव – प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठअमरचंद शर्मा – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानीदिनेश सिंह फर्त्याल – प्रभारी निरीक्षक लालकुआं से प्रभारी डीसीआरबीब्रजमोहन सिंह राणा – प्रभारी सम्मन सेल से प्रभारी निरीक्षक लालकुआंराजेंद्र सिंह रावत – पुलिस लाइन से प्रभारी सम्मन सेलउपनिरीक्षक स्तर के तबादलेमहेंद्र प्रसाद – कोतवाली हल्द्वानी से रामनगरसोमेंद्र सिंह – चौकी बिंदुखत्ता से थाना रामनगरराजेश जोशी – पुलिस लाइन से एसओजीवीरेंद्र बिष्ट – थाना मुखानी से तल्लीतालजोगेंद्र यादव – पुलिस लाइन से लालकुआंविजय कुमार – चौकी धानाचूली से थाना बेतालघाटहरिराम – थाना बेतालघाट से चौकी धानाचूलीकृष्णागिरी – चौकी बैलपड़ाव से चौकी राजपुराफिरोज आलम – एसओजी से चौकी बैलपड़ावआशा बिष्ट – पुलिस लाइन से थाना मल्लीतालआरती – पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानीचंद्रशेखर कन्याल – एएसपी नैनीताल के वाचक से सूचना सेल का अतिरिक्त प्रभारअपर उपनिरीक्षक तबादलेगणेश सिंह राणा – पुलिस लाइन से थाना भीमतालपंकज जोशी – पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानीत्रिभुवन सिंह – थाना भीमताल से थाना भवालीसुरेश कन्याल – सूचना सेल प्रभारी से थाना भवालीआशा शर्मा – पुलिस लाइन से थाना हल्द्वानीयातायात व्यवस्था में भी फेरबदलमहेश चंद्रा – यातायात प्रभारी भवाली से यातायात प्रभारी हल्द्वानीशिवराज सिंह बिष्ट – यातायात प्रभारी हल्द्वानी से यातायात प्रभारी भवाली

हल्द्वानी: तहसीलदार मनीषा बिष्ट धारी तबादला, कुलदीप पांडे नए तहसीलदार

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के मंगलवार को हल्द्वानी तहसील में औचक छापे के बाद पहली बड़ी कार्रवाई सामने आई है। तहसील में मिली अनगिनत गड़बड़ियों के चलते तहसीलदार मनीषा बिष्ट को तत्काल प्रभाव से हटाकर सुदूर धारी तहसील भेज दिया गया है। उनकी जगह लालकुआं के तहसीलदार कुलदीप पांडे को हल्द्वानी तहसील का नया जिम्मा सौंपा गया है।मंगलवार को कमिश्नर दीपक रावत के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान तहसील के कामकाज में भारी अनियमितताएं पाई गईं, जिससे कमिश्नर ने गहरी नाराजगी व्यक्त की थी। निरीक्षण में कई फाइलों का निस्तारण लंबित पाया गया और रिकॉर्ड के रखरखाव में भी खामियां उजागर हुई थीं।

सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब एक कानूनगो के घर से सरकारी फाइलें और दस्तावेज बरामद हुए, जो इस बात की ओर इशारा करता है कि तहसील के महत्वपूर्ण काम निजी आवास से संचालित किए जा रहे थे।सूत्रों के अनुसार, कमिश्नर रावत ने निरीक्षण के दौरान ही तहसीलदार मनीषा बिष्ट की कार्यशैली पर असंतोष जताया था। तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं और जनता के कार्यों में हो रही हीलाहवाली को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर इसकी रिपोर्ट भेजी गई थी। इसी रिपोर्ट के आधार पर बुधवार को तहसीलदार मनीषा बिष्ट के स्थानांतरण का आदेश जारी कर दिया गया।प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को एक बड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। कमिश्नर दीपक रावत अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और उनके इस एक्शन से यह साफ हो गया है कि सरकारी कामकाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।नवनियुक्त तहसीलदार कुलदीप पांडे के लिए हल्द्वानी तहसील का कार्यभार एक बड़ी चुनौती होगी। उन्हें न केवल यहां की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाना होगा, बल्कि जनता के बीच प्रशासन की धूमिल हुई छवि को भी सुधारना होगा। पांडे को लालकुआं में उनके कुशल कार्य के लिए जाना जाता है और उम्मीद है कि वह हल्द्वानी में भी प्रशासनिक सुधारों को तेजी से लागू करेंगे।

जेएनयू से उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन प्रशिक्षण लेकर लौटीं एमबीपीजी की डॉ. दीपा व डॉ. ज्योति

हल्द्वानी  : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन व ज्ञानवर्धन प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत एमबीपीजी कॉलेज की गृह विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपा सिंह और इतिहास विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ज्योति टम्टा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), नई दिल्ली से एक सप्ताह का शैक्षिक प्रशिक्षण पूरा किया है। उनके वापस लौटने पर कॉलेज में उनका स्वागत हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों से चयनित कुल 40 प्राध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति 2020, भारतीय ज्ञान परंपरा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर सोसाइटी, प्रोजेक्ट राइटिंग स्किल, सामाजिक विज्ञान में विज्ञान व प्रौद्योगिकी, फील्ड सर्वे और कक्षा को सामाजिक क्षेत्र के रूप में समझना जैसे विविध और समकालीन विषयों पर विशेषज्ञ व्याख्यान और प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शैक्षिक प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिभागियों को भारतीय संग्रहालय, इंडिया गेट, अक्षरधाम जैसे राष्ट्रीय स्मारकों का शैक्षिक भ्रमण भी कराया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटने पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एनएस बनकोटी सहित डॉ. बीआर पंत, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. महेश कुमार, डॉ. संजय खत्री, डॉ. कविता बिष्ट, डॉ. एस. धपोला, डॉ. सुरेश टम्टा, डॉ. नवीन शर्मा और डॉ. हरीश पाठक आदि ने डॉ. दीपा सिंह व डॉ. ज्योति टम्टा को शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री धामी से मिले नवनियुक्त किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नेगी

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा, उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री व पार्टी नेतृत्व का हार्दिक आभार व्यक्त किया। एक सामान्य किसान पृष्ठभूमि से आने वाले नेगी ने कहा कि पार्टी ने उन जैसे एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर वह खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि मुझ जैसे सामान्य किसान कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने प्रदेश के किसानों के हित में पूरी लगन और निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महेंद्र नेगी को नए दायित्व के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा प्रदेश में और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नेगी किसानों और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करेंगे व केंद्र व राज्य सरकार की किसान-हितैषी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट भी मौजूद रहे। उन्होंने भी महेंद्र नेगी को शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

बिहार भाजपा महामंत्री संजय राय की प्रवासी वोटरों से एनडीए को समर्थन की अपील

हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी के बिहार के प्रदेश महामंत्री व उत्तराखंड प्रभारी संजय राय और किच्छा विधान सभा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मंगलवार को हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड में रह रहे बिहार निवासियों से भेंट कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान छठ पूजा सेवा समिति के कार्यकारिणी अध्यक्ष बिंदेश्वरी सिंह ने संजय राय का स्वागत माला पहनाकर किया, वहीं सीए मुकेश ने राजेश शुक्ला का सम्मान किया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी उषा कुमार, सह कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश, यूके सिंह, सुरेंद्र कुशवाहा, कपिल भगत, दीना भगत, मुकेश, राधेश्याम, सुभाष पंडित सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। छठ पूजा सेवा समिति के महामंत्री मुरारी प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार के विकास और सशक्त सरकार के लिए सभी बिहारवासियों को जागरूक किया जा रहा है।

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com