हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

ससुरालियों ने बेरहमी से पीटा, बहू के गुप्तांग में आई चोट

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति और ससुरालियों ने बेरहमी से पीट दिया। मारपीट में महिला के गुप्तांग सहित शरीर के आठ स्थानों पर गहरी चोट आई है। मामले में पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बच्चीनगर, लामाचौड़ निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि पिथौरागढ़ निवासी व्यक्ति के साथ 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। आरोप लगाया कि पिछले एक साल से उसका पति, देवर व ननद लगातार परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की जाती है। प्रताड़ना से परेशान होकर महिला अपने ननिहाल आ गई है। मुखानी थानाध्यक्ष दिनेश जोशी ने बताया कि मामले में पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com