हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

31 मार्च तक कमर्शियल टैक्स भरने पर पाएं 25 प्रतिशत छूट।

हल्द्वानी : नगर निगम सभागार में बुधवार को मेयर गजराज बिष्ट व नगर आयुक्त परितोष वर्मा की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष के बजट प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में नगर निगम की आय बढ़ाने के उद्देश्य से निगम के स्वामित्व वाली दुकानों के किराए में बढ़ोत्तरी का निर्णय लिया गया। साथ ही विभिन्न नामांतरण प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई। मेयर ने जनहित में राहत देते हुए निगम के नए वार्डों में व्यावसायिक भवनों पर संपत्ति कर 31 मार्च से पहले जमा करने पर 25 प्रतिशत छूट देने की पुष्टि की गई। इसके अलावा जिन करदाताओं का 1 अप्रैल तक कोई बकाया नहीं होगा, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई तक भवन और स्वच्छता कर जमा करने पर भी 25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। मेयर ने कहा कि बैठक में लिए गए इन निर्णयों से जहां नगर निगम के राजस्व में बढ़ोत्तरी की उम्मीद है, वहीं समय पर टैक्स देने वाले लोगों को राहत भी मिलेगी।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com