हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं व संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा

-काठगोदाम में ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एंप्लॉयी एसोसिएशन की बैठक संपन्न
हल्द्वानी : ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन की इज्जतनगर मंडल की काठगोदाम शाखा पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि संगठन हमेशा उनके हितों के लिए तत्पर है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन के दरवाजे हमेशा खुले हैं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में संगठन को और सशक्त बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा और कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
इस दौरान एसोसिएशन के जोनल अध्यक्ष माननीय बच्चू लाल, इज्जतनगर मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार, मंडल मंत्री प्रवीन प्रकाश निश्चल, मंडल कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार, काठगोदाम शाखा के कोषाध्यक्ष बजरंग प्रसाद, उपाध्यक्ष करम सिंह तोमर, सहायक सचिव विजय सिंह, संगठन मंत्री सुधीर कुमार, बने सिंह, सुभाष चन्द्र जोशी, अमित कुमार, चम्पा देवी और मलखान मीणा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com