हल्द्वानी समाचार

आपका शहर, आपकी खबर, आपकी आवाज़!

प्रवर्तन अभियान में 140 वाहनों के चालान, 9 सीज-हल्द्वानी और नैनीताल में यूनिफॉर्म न पहनने व नो पार्किंग पर हुई कड़ी कार्रवाई

हल्द्वानी: परिवहन विभाग की ओर से मंगलवार को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 140 वाहनों के चालान किए गए और ऑटो, ई-रिक्शा, पिकअप और एक टैक्सी सहित कुल 9 वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई विभिन्न यातायात और परिवहन नियमों के उल्लंघन को लेकर की गई।
अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान ने किया। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी गोविंद सिंह, अपराजिता पांडे, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक आरसी पवार, गिरीश कांडपाल और नंदन रावत की टीम ने जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की।
इस दौरान ट्रक, बस, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा, टैक्सी बाइक और कार जैसे वाहनों के विरुद्ध टैक्स, फिटनेस, परमिट शर्तों का उल्लंघन, एसओपी का अनुपालन न करना, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनना, ओवरलोडिंग और नो पार्किंग जैसे मामलों में प्रवर्तन कार्रवाई की गई। हल्द्वानी क्षेत्र में विशेष रूप से नरीमन चौक, निर्मला सेंट थरेसा, नैनी वैली, बीयरशिवा स्कूल और कालाढूंगी मार्ग पर गहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां 27 ई-रिक्शा और ऑटो चालकों पर यूनिफॉर्म न पहनने के आरोप में चालान किए गए। वहीं, नैनीताल क्षेत्र में 20 वाहनों के चालान नो पार्किंग के तहत काटे गए।
अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक चंदन ढैला, अनिल कार्की, चंदन सुफ्याल, गोधन सिंह, अरविंद, मोहम्मद दानिश, और हंसी आदि अधिकारी शामिल रहे।
आरटीओ प्रवर्तन गुरदेव सिंह ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे जिससे नियमों का कड़ाई से पालन हो।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com